फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy B'day Aamir Khan: AIB से लेकर 'सीक्रेट सन' तक जानें 'राजा हिंदुस्तानी' से जुड़े 7 बड़े विवाद

Wed, 14 Mar 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
aamir khan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 53 वर्ष के हो गए। बता दें कि उनका जन्म 14 मार्च, 1965 को सपनों की नगरी मुंबई में हुआ था। मालूम हो कि आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है जो एक साल में एक ही फिल्म देते हैं जो की सुपर हिट रहती है। उनकी पहली सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी। इतना सब होने के बावजूद भी उनकी जिंदगी कई विवादों से घिरी रही है।
विज्ञापन

2 of 8
aamir khan
आपको बता दें कि आमिर खान को पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। आमिर हमेशा से ही किसी अवॉर्ड फंक्शन में न जाने के चलते चर्चा में रहते हैं। मालूम हो कि उनका मानना है कि उनके लिए राष्ट्रीस अवॉर्ड के अलावा बाकी कोई भी अवॉर्ड खास महत्व नहीं रखता। ऐसा भी कहा जाता है कि जब आमिर खान की फिल्म 'दिल' और सनी देओल की 'घायल' 1991 में फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुई थीं तब आमिर को पूरी उम्मीद थी कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनको मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं, शायद इस वजह से भी वह अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा नहीं बनते।
विज्ञापन

3 of 8
aamir khan
कहा जाता है कि विक्रम भट्ट की गुलाम फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान विदेशी पत्रकार जेसिका हाइंस नाम की एक लेडी से मिले थे। दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ी कि दोनों का एर बेटा भी है। आमिर खान हमेशा इस बात कोन नकार देते हैं लेकिन जेसिका कहती हैं कि जब उनका बेटा बड़ा होगा तब वह उसको बताएंगी कि उसके पिता आमिर खान उसको पसंद नहीं करते।

4 of 8
aamir khan
2014 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'पीके' को लेकर भी विवाद हुए। बता दें कि आमिर खान पर एक खास समुदाय ने आरोप लगाया कि वह उनकी भावनाओं को भड़का रहे हैं और उस पर टीका-टिप्पणी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज हो गई लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
Aamir Khan
आमिर खान ने देश में कथित तौर पर बढ़ रहे इन्टॉलरेंस यानी असहिष्णुता पर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अपने बच्चों को लेकर पहली बार उन्हें डर लग रहा है। उन्होंने कहा था कि देश के माहौल को मद्देनजर किरण ने बहुत बड़ी और डरावनी बात कही, किरण ने पूछा कि क्या हमें देश छोड़ देना चाहिए? किरण बच्चे की हिफाजत को लेकर डरी हुई थीं।
विज्ञापन

6 of 8
Aamir Khan
बता दें कि आमिर खान ने मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी वैक्स स्टैच्यू बनवाने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि जो मेरी फिल्म देखना चाहते हैं, वो वैसे भी देखेंगे। मुझे स्टैच्यू लगवाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

7 of 8
Aamir Khan
आमिर खान बॉलीवुड के पहले अभिनेता हैं जिन्होंने किसी बड़े आंदोलन में खुलकर हिस्सा लिया हो। बता दें कि 2006 में आमिर खान ने गुजरात में नर्मदा बचाओ आंदोलन समिति को अपना पूर्ण समर्थन दिया साथ ही वो इसमें हिस्सा लेने भी पहुंचे थे। जिसके बाद उनको इस वजह से काफी विरोध भी झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

8 of 8
Aamir Khan
वर्ष 2015 में आमिर खान ने ऑल इंडिया बकचोद सिलेब्रिटी रोस्ट पर टिप्पणी की थी जिस कारण वह विवाद हो गया था। आमिर ने पूरे एपिसोड को 'वर्बल वॉयलेंस' का नाम दे दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें