aadhaar card
बोले लोग
बेटी का दाखिला स्कूल में कराना है, लेकिन स्कूल की ओर से आधार कार्ड मांगा जा रहा है। पिछले एक माह से आधार कार्ड बनवाने के लिए टीएचए के साथ ही गाजियाबाद के भी चक्कर लगा रही हूं।- आदिति बेनीवाल, शालीमार गार्डन
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना है। टीएचए के सारे आधार सेंटर बंद हैं। मार्च में सभी सरकारी कागजों में आधार लिंक कराना है।-जुगल किशोर, संरक्षक सांझा प्रयास
आधार कार्ड बनवाने के टीएचए के साथ ही एनसीआर के भी चक्कर लगा चुकी हूं, सभी सेंटर बंद हो चुके हैं। आधार नहीं होने के कारण पासपोर्ट नहीं बन पा रहा।-ज्योति दीक्षित, शालीमार गार्डन
मेरा आधार कार्ड नहीं बना है। पहले से पचा चला कि अब आधार कार्ड जन सुविधा केंद्र पर नहीं बनेगा। कलक्ट्रेट में भी आधार कार्ड बनाने के लिए कई दफा जा चुकी हूं, लेकिन अक्सर सर्वर डाउन रहता है।- सौम्य उपाध्याय, कवि नगर