सुरक्षा की दृष्टि से देश की राजधानी के अतिसंवेदनशील इलाके संसद भवन के पास आज सुबह से एक नीलगाय घूमती देखी गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के लोगों ने पकड़ लिया। आगे देखिए पूरा वीडियो...
#WATCH: Nilgai that strayed into Vijay Chowk (Delhi) this morning, has been caught by Forest Department officials.https://t.co/Ds9fXe44X4
— ANI (@ANI_news) May 26, 2016
विज्ञापन
विजय चौक पर नील गाय ने बृहस्पतिवार को जमकर उत्पात मचाया
2 of 6
नील गाय को पकड़ने का प्रयास करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
हाई सिक्यूरिटी जोन संसद भवन के नजदीक विजय चौक पर नील गाय ने बृहस्पतिवार को जमकर उत्पात मचाया। नील गाय को जैसे ही आदमी व वाहन दिखाई देते वह इधर-इधर बेहताशा भागने लग जाती। इससे लोग भी भागने लग जाते थे।
विज्ञापन
3 of 6
नील गाय को पकड़ने का प्रयास करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
भागते हुए नील गाय चल रही पीसीआर वैन से टकरा गई। इससे पीसीआर वैन को शीशा टूट गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद नील गाय को पकड़ा गया था। नील गाय के चलते पुलिस ने इलाके को घेर लिया था। कुछ समय के लिए विजय चौक पर ट्रैफिक को रोक भी दिया गया था।
नील गाय के आतंक से किसी के घायल होने के समाचार नहीं है
4 of 6
नील गाय की टक्कर से क्षतिग्रस्त पीसीआर
- फोटो : ani
नील गाय के आतंक से किसी के घायल होने के समाचार नहीं है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी राहगीर ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस को सूचना दी थी कि विजय चौक पर नील गाय घूम रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया था और नील गाय को घेर लिया था।
#WATCH A Nilgai seen in Vijay Chowk (Delhi), forest officials expected to reach the spot shortly.https://t.co/bhmAtiHvS0
— ANI (@ANI_news) May 26, 2016
विज्ञापन
आदमी व वाहनों को देखकर नील गाय उधर-उधर भागती रही
5 of 6
नील गाय को काबू करने के बाद ले जाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
यहां से वीआईपी मूवमेंट होनी थी। आदमी व वाहनों को देखकर नील गाय उधर-उधर भागती रही। कई घंटे भागने केबाद गाय एक पेड़ के नीचे बैठ गई। दिल्ली पुलिस ने वाइल्ड लाइफ एनीमल ऐरक्यू टीम को मौके पर बुलाया था। इस टीम ने पहले तो नील गाय को पकडने का प्रयास किया। मगर नील गाय इधर-उधर भागती रही।
दोपहर करीब दो बजे जाल केजरिए नील गाय को काबू किया गया। इसके बाद वाइल्ड लाइफ की टीम उसे एंबुलेंस में डालकर ले गई। पुलिस अधिकारयों के अनुसार नील गाय रात को विजय चौक पर आई होगी। राष्ट्रपति भवन के पीछे स्थित जंगल में नील गायें हैं।हो सकता है वह घूमते हुए विजय चौक पर आ गई। इस बात की जांच की जा रही है नील गाय कहां से आई थी। नील गाय जिधर भागती थी उधर का ट्रैफिक रोक दिया जाता था। जब तक नील गाय विजय चौक पर रही तब तक भारी पुलिस बल मौके पर रहा था।