ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसायटी की 18वीं मंजिल पर रहने वाले एक शख्स ने पत्नी का सिर सिल-बट्टे से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें खुदकुशी करने वाले शख्स ने पत्नी और उसके परिजनों पर संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि वह पत्नी द्वारा अपनी अविवाहित बड़ी बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बेहद आहत था।
विज्ञापन
2 of 6
इस सोसाइटी में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से इंद्रापुरम गाजियाबाद निवासी गिरीश भटनागर (47) ने 2016 में वैवाहिक साइट के माध्यम से दिल्ली के महेंद्र गिरी निवासी मनीषा कोहली (30) से शादी की थी। 2017 में गिरीश ने गैलेक्सी वेगा सोसायटी की 18वीं मंजिल पर फ्लैट खरीदा। गिरीश की अविवाहित बड़ी बहन भी कई माह तक इसी फ्लैट में रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
जांच के लिए जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विवाह के दो माह बाद ही गिरीश और मनीषा के संबंधों में खटास शुरू हो गई थी। कई बार झगड़ा भी हुआ। रविवार रात मनीषा का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसका भाई यहां पहुंचा और देर रात पुलिस को मौके पर बुलाया। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, तोड़कर अंदर जाने पर देखा तो गिरीश का शव फंदे पर लटका हुआ था और मनीषा का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था।
4 of 6
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
ननद के फ्लैट में रहने से खुश नहीं थी
मौके से पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। पूछताछ में पता चला है कि मनीषा अपनी ननद के फ्लैट में रहने से खुश नहीं थी और वह ननद व गिरीश को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करती थी। इसको लेकर गिरीश क्षुब्ध था और कुछ दिन पहले बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच घर से सामान चोरी हुआ, जिसकी शिकायत गिरीश की बहन ने मनीषा पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से भी की। बाद में गिरीश लौट आया और उसकी बहन गाजियाबाद के इंद्रापुरम में अपने घर रहने लगी। सुसाइड नोट में गिरीश ने पत्नी पर संपत्ति और रुपयों के लालच में विवाह करने, पहले विवाह के संबंध में छिपाने व गर्भ गिराने आदि के आरोप लगाए हैं।
जांच कर रही पुलिस
मनीषा के भाई की सूचना पर पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर शव और सुसाइड नोट बरामद किया। गिरीश ने पत्नी मनीषा की हत्या कर खुदकुशी की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। बिसरख कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। -आशीष श्रीवास्तव, एसपी देहात