फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी के घर पर हमला साधारण रोडरेज का केस नहीं, है साजिशः पुलिस

Tue, 02 May 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
manoj tiwari
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के घर रव‌िवार देर रात हमला हुआ है। 8 से 12 लोगों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

2 of 10
attack on manoj tiwari house - फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त मनोज तिवारी आवास पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एमके मीणा ने बताया कि यह साधारण रोड रेज का मामला नहीं है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है। Doesn't look like a case of simple road rage. Few people apprehended, taking matter seriously: Special CP on Manoj Tiwari's house ransacked pic.twitter.com/iVCIXUVnJV — ANI (@ANI_news) May 1, 2017
विज्ञापन

3 of 10
manoj tiwari
मनोज तिवारी के मुताबिक यह उन पर हुआ एक तरीके से जानलेवा हमला है, क्योंकि वह हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे।

4 of 10
manoj tiwari
मनोज तिवारी ने कहा कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे। #WATCH: CCTV footage from the premises of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari's residence, before his house in the capital was ransacked pic.twitter.com/GyZNb0qp1T — ANI (@ANI_news) May 1, 2017
विज्ञापन

5 of 10
manoj tiwari
तिवारी के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, मगर फिर भी उन्हें डर है कि जिस तरह से 12 हमलावरों ने उनके घर में घुसकर चप्पा-चप्पा छाना, आगे भी इस तरह की घटना ना हो इसलिए वो इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। #WATCH: CCTV footage of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari's house in Delhi whose house was ransacked,police claims it is a dispute over road rage pic.twitter.com/EcE6JJ5z6O — ANI (@ANI_news) May 1, 2017
विज्ञापन

6 of 10
manoj tiwari
इस घटना को एक बड़ी षड्यंत्र बताते हुए तिवारी ने कहा कि इसमें पुलिस भी शामिल हो सकती है, इसलिए किसी को नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
manoj tiwari
 हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 7-8 लोग इस घटना में शामिल थे।

8 of 10
manoj tiwari
उनके इरादे के पीछे का कारण नहीं पता लेकिन वो बहुत बदत्तमीज थे, उन्हें पुलिस का डर नहीं था।

9 of 10
manoj tiwari
डीसीपी नई दिल्ली के मुताबिक मनोज तिवारी के घर के पास मोड़ पर एक वैगन आर कार और मनोज तिवारी के स्टाफ की स्कोर्पियो कार की हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

10 of 10
manoj tiwari
बाद में वैगन आर कार वाले जो पास में ही रहते हैं, उन लोगों ने कुछ और लोगों को बुला लिया और मनोज तिवारी के स्टाफ पर हमला कर दिया. सभी की पहचान हो गई है। मनोज तिवारी पर हमले जैसी कोई बात नहीं है और न ही इनका मकसद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें