फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 दमकल भी नहीं बुझा पाईं हल्दीराम फैक्ट्री की आग

Fri, 08 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
हल्दीराम फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला

मशहूर खाद्य पदार्थ आपूर्तिकर्ता कंपनी हल्दीराम की सेक्टर-68 ए-11 स्थित फैक्ट्री में बुधवार रात करीब आठ बजे लगी आग को बुझाने का काम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार को फैक्ट्री के अंदर का जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरा और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
हल्दीराम फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग को काबू करने के लिए बुधवार रात ही नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, हिंडन एयर बेस समेत आसपास की निजी कंपनियों में मौजूद दमकल की 45 गाड़ियों को लगा दिया गया था। सभी गाड़ियां औसत 11 बार दोबारा पानी भरकर प्रयोग की जा चुकी हैं। इस तरह से बृहस्पतिवार रात तक फैक्ट्री की आग बुझाने में लगभग 500 दमकल गाड़ियों का 35 लाख लीटर से ज्यादा पानी प्रयोग किया जा चुका था। बावजूद कंपनी में रखे पैकेजिंग के सामान और खाद्य तेलों में बार-बार आग लगने से धुआं उठ रहा है। दिन भर आग बुझाने के लिए नोएडा व दिल्ली समेत कई जिलों के लगभग 300 दमकल कर्मियों और निजी गार्डों को तैनात किया गया था। ये दमकल कर्मी शिफ्ट में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
हल्दीराम फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
कंपनी में कोई फंसा न हो या कोई शव न हो या कहां क्या स्थिति है, इसे देखने के लिए बृहस्पतिवार को ड्रोन कैमरे से फैक्ट्री के अंदर का जायजा लिया गया। महज दो मंजिला फैक्ट्री होने के कारण यहां हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की जरूरत नहीं थी। बावजूद बृहस्पतिवार को फैक्ट्री के अंदर का जायजा लेने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। दरअसल आग से इमारत काफी गर्म है और उसमें रुक-रुक कर आग लग रही है। इसलिए अग्निशमन कर्मियों का चलकर फैक्ट्री के अंदर घुसना सुरक्षित नहीं था। लिहाजा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर और छत का जायजा लिया। आग पूरी तरह से नियंत्रित होने के बाद उसकी वजहों की जांच की जाएगी। हादसे के वक्त फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि ब्वॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ और फिर आग लगी थी।

4 of 8
हल्दीराम फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
हल्दीराम ने किया खाने और पानी का इंतजाम
अग्निशमन कर्मी पूरी रात फैक्ट्री में लगी भीषण आग को काबू करने के लिए मशक्कत करते रहे। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने खुद खाने-पीने का इंतजाम किया। बृहस्पतिवार सुबह हल्दीराम कंपनी की तरफ से अग्निशमन कर्मियों के खाने और पीने के पानी का बंदोबस्त किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
हल्दीराम फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
तेल की आग पर डाला गया फोम
जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसके भूतल पर नमकीन आदि का उत्पादन और प्रथम तल पर पैकेजिंग का काम होता है। उत्पादन के लिए फैक्ट्री में काफी मात्रा में खाद्य तेल रखा था। इसकी वजह से आग को काबू करने में परेशानी आ रही थी। पानी डालने पर भी तेल की आग काबू नहीं हो रही थी, इसलिए अग्निशमन विभाग ने चार फोम टेंडर का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

6 of 8
हल्दीराम फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
आसपास की कंपनियों में छुट्टी
हल्दीराम फैक्ट्री में आग से अग्निशमन गाड़ियां पूरी रात और बृहस्पतिवार को भी दिनभर तेज रफ्तार में आती-जाती रहीं। दमकल गाड़ियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए फैक्ट्री के आसपास के मार्ग को डायवर्ट रखा गया। सुरक्षा वजहों से इसके आसपास की फैक्ट्रियों में छुट्टी करा दी गई थी।
विज्ञापन

7 of 8
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
दो माह पहले हुई थी जांच
फेज तीन के अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि लगभग दो माह पहले ही हल्दीराम की इस फैक्ट्री में अग्निशमन इंतजाम की जांच की थी। जांच के दौरान फैक्ट्री में अग्निशमन के सभी इंतजाम दुरुस्त मिले थे। मालूम हो कि इससे पहले 19 अप्रैल 2017 को सेक्टर-11 स्थित एक्सेल ग्रीन टेक कंपनी में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें कंपनी मालिक व एक युवती समेत छह लोगों की जलकर मौत हो गई थी। हादसे के अगले दिन मौके पर पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने तीन माह में नोएडा की सभी औद्योगिक इकाईयों की अग्निशमन जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। हालांकि कर्मचारियों व संसाधन के अभाव की वजह से अब भी जांच जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
fire in haldiram - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में आग लगने के हुए बड़े मामले
18 मई 2017 : सेक्टर-18 स्थित मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में रात के वक्त लगी भीषण आग। नजदीक के इंडसइंड एटीएम से शुरू हुई थी आग।
17 मई 2017 : ग्रेटर नोएडा ईको टेक स्थित फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
10 मई 2017 : ग्रेटर नोएडा स्थि ईपैक कंपनी में भयंकर आग लगने से मची अफरातफरी।
19 अप्रैल 2017 : सेक्टर-11 की तीन मंजिला एक्सेल ग्रीन टेक कंपनी में आग से मालिक व युवती समेत छह की मौत।
05 मार्च 2017 : सेक्टर-137 में 150 झुग्गियों में लगी भीषण आग। रात भर चला राहत व बचाव कार्य।
19 जून 2016 : सेक्टर-आठ की तीन मंजिला पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग।
20 मई 2016: ग्रेटर नोएडा उद्योग विहार स्थित शीला फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
18 मई 2014 : नोएडा सेक्टर-63 स्थित गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में रात के वक्त लगी भीषण आग।
27 जुलाई 2012 : ग्रेटर नोएडा में एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में लगी आग से दो की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल। सिलेंडर फटने से आसपास मौजूद 10 और ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक।
15 जून 2012 : सेक्टर-62 स्थित 23 झुग्गियों में लगी भीषण आग में बच्चे समेत दो की मौत। छोटे एलपीजी सिलेंडर में धमाके की वजह से लगी थी आग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें