फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्हा, इधर घर में 5 की मौत

विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली के जसोला गांव के एक घर में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के बाद लगी आग में पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में तीन महिलाएं व दो बच्चियां शामिल हैं। (सभी फोटोः कुमार संजय/अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

2 of 8
बारात बिजनौर गई थी, इसलिए घर में महिलाएं और बच्चे ही थे। गैस लीक हुई और खाना बनाने के दौरान घर में आग लगी। हादसे के समय घर में 15-20 महिलाएं व बच्चे थे।
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

3 of 8
पुलिस के अनुसार, सरिता विहार के जसोला गांव में मोहम्मद इदरीस (46) परिवार सहित रहते हैं। उनके बड़े बेटे मोहम्मद इस्लाम का निकाह था और शुक्रवार सुबह ही बारात बिजनौर के लिए रवाना हुई थी।

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

4 of 8
इधर घर में सिलेंडर से गैस लीक रही थी तो खाना बनाने वाली महिला उसे ठीक करने लगी।
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

5 of 8
इस दौरान पाइप निकल गया और एकदम से आग फैल गई। जो आग से निकल पाया, निकल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां पहुंचीं और करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

6 of 8
घर के अंदर से तीन महिलाएं व दो बच्चियां जली हुई हालत में मिलीं। इनकी पहचान इदरीस की पत्नी मुनसिरा (45), भूरी खातून (55), मोहसिना (26), इदरीस के भाई जहीरुद्दीन की बेटी इरम (3) और सायरा (5) के रूप में हुई।
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

7 of 8
बताया जा रहा है कि आग से एक आठ महीने के बच्चे की मौत भी हुई है, मगर पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

PICS: दुल्हन के दर पे दूल्‍हा, इधर घर में 5 की मौत

8 of 8
आग लगने के बाद कुछ महिलाएं तीसरी मंजिल पर जाकर पड़ोस के मकानों की छत पर कूद गईं। पड़ोसियों ने कुछ महिलाओं व बच्चों को मेन गेट से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें