फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कपिल की आंधी' में केजरीवाल को नुकसान नहीं बल्कि हुए ये 5 बड़े फायदे

Mon, 22 May 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कप‌िल केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
कभी केजरीवाल के साथ-साथ चलने वाले और हर बात में उनका साथ देने वाले कपिल मिश्रा आज उन पर खुलकर हमले कर रहे हैं। भ्रष्टाचार से लेकर हवाला तक में फंसे होने का आरोप कपिल, केजरीवाल पर लगा चुके हैं। लेकिन जल मंत्री के पद से हटाए गए और आम आदमी पार्टी से निलंबित किए गए विधायक कपिल मिश्रा ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि जिस केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने के लिए वो ये सब कर रहे हैं उसी को उनके इस सारे प्रपंच से बहुत फायदा पहुंचा है। हो सकता है कि आप सोचें कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन आगे की स्लाइड में दिए गए कारणों पर निगाह डालेंगे तो आप भी मानेंगे कि कपिल के ड्रामे से केजरीवाल को फायदा ही हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
केजरीवाल और उपराज्यपाल अन‌िल बैजल - फोटो : pti
चुनावों में मिली हार से छूटा पीछा- पंजाब-गोवा और एमसीडी चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लगातार पार्टी को विपक्ष से हमला झेलना पड़ रहा था। पार्टी अपनी हार पर मंथन कर ही रही थी कि कपिल मिश्रा का बम फूट पड़ा और मीडिया की सुर्खियां बन गया। जैसे-जैसे कपिल का मुद्दा आगे बढ़ा हार से पार्टी की बदनामी पीछे छूटती चली गई। अब सब केवल केजरीवाल की खामोशी और कपिल के बोलने पर ही बातें कर रहे हैं। लोग यही बातें कर रहे हैं कि आखिर अब क्यों कपिल बोल रहे हैं मंत्रीपद जाने के बाद।
विज्ञापन

3 of 6
delhi metro fare hike - फोटो : अमर उजाला
मट्रो किराए में बढ़ोतरी भी न बन सका चर्चा का विषय- 10 मई को दिल्ली मेट्रो में 60 से 70 प्रतिशत तक किराए की वृद्धि हो गई। आम जनता के लिए ये कितनी बड़ी खबर है उनके जेबों पर कितना असर पड़ा है इस खबर की वजह से लेकिन ये खबर भी मीडिया की सुर्खियां न बन सका। जिसकी वजह रहे कपिल मिश्रा। अगर ‌कपिल का मुद्दा ना होता तो शायद इस किराया वृद्धि के लिए सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ती।

4 of 6
योगेन्द्र यादव - फोटो : Getty
आलोचकों ने भी दिया केजरीवाल का साथ- एक बहुत बड़ी बात तो ये रही कि कपिल के आरोप-प्रत्यारोप से केजरीवाल के आलोचक भी उनके पक्ष में खड़े हो गए। कभी आम आदमी पार्टी से निकाले गए और फिर नई पार्टी स्वराज ‌इंडिया पार्टी बनाने वाले योगेंद्र यादव ने भी केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि वो नहीं मान सकते कि केजरीवाल करप्शन में लिप्त होंगे। वहीं कुमार विश्वास ने भी सबके सामने कहा कि वो सोच भी नहीं सकते कि अरविंद भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
पानी की समस्या - फोटो : demo
जल संकट का नहीं उठा मुद्दा- गर्मियों के दिनों में दिल्ली में जल संकट हर साल की बात है और इस पर राजनीति भी। वही हाल इस साल भी है लेकिन अभी तक ये मुद्दा मीडिया की सुर्खियों में नहीं आया है। यहां तक कि हरियाणा ने कुछ समय के लिए दिल्ली में पानी भी बंद कर दिया था लेकिन लोगों की परेशानी और इसकी किल्लत प्राइम टाइम न्यूज या पहले पन्ने की खबर नहीं बन सकी। ये सब हुआ कपिल और उनके अनशन और रोजाना होने वाले खुलासों से।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमार विश्वास के साथ कपिल मिश्रा।
कुमार विश्वास के सुर बदलने के बाद मुख्यमंत्री बदलना तय माना जा रहा था पर वो भी रुका- राजनीतिक जानकार मान रहे थे कि पहले गोवा और पंजाब में मिली हार और फिर एमसीडी चुनाव में हुए बुरे हश्र के बाद आम आदमी पार्टी टूट जाएगी लेकिन कपिल की आंधी ने इन सब अटकलों को झूठा साबित कर दिया और कहीं न कहीं केजरीवाल को बचाने के लिए पूरी पार्टी एकजुट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें