ऑनलाइन ठगी के माध्यम से 3700 करोड़ की ठगी करने वाले अनुभव मित्तल के राजनीति और बॉलीवुड के साथ संबंधों का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दो साल में तेजी से बढ़ी आमदनी: 5 कुछ वर्ष तक अनुभव कंपनी से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का काम बहुत छोटे स्तर पर करता रहा। वर्ष 2012 से 2015 के बीच कंपनी ने मात्र तीन-चार लाख रुपये का व्यवसाय किया।
विज्ञापन
3 of 7
इसके बाद अनुभव ने अगस्त 2015 में सोशल ट्रेड डॉट बिज नाम से ऑनलाइन पोर्टल बनाकर फर्जीवाड़े की शुरुआत कर दी। वर्ष 2015 में कंपनी ने नौ लाख का व्यवसाय किया। वर्ष 2016 में व्यवसाय बढ़कर 26 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो वर्ष 2017 में 3726 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया।
4 of 7
- फोटो : लाल सिंह
एसटीएफ का कहना है कि अनुभव ने कंपनी में पिता और पत्नी को भी जोड़ रखा था। पिलखुआ हापुड़ में मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान चलाने वाले अनुभव के पिता सुनील मित्तल कंपनी के पूर्व निदेशक हैं। अनुभव की पत्नी आयुषी अग्रवाल फिलहाल कंपनी में निदेशक है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सुनील और आयुषी के साथ कंपनी के सह निदेशक सन्नी मेहता की भी तलाश है। इसके अलावा एसटीएफ कंपनी के सभी अधिकारियों के बैंक खाते, यूआरएल और सीपीयू की भी वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : लाल सिंह
उसने कुछ समय पूर्व दिल्ली में कंपनी की लॉचिंग के लिए सनी लियोनी और अमीषा पटेल को आमंत्रित किया था। इसके अलावा भी यू-ट्यूब और सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनुभव की कई नामी हस्तियों के साथ फोटो और वीडियो मौजूद हैं।
इतना ही नहीं एबलेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल ने धोखाधड़ी से कमाई रकम से राजनीति और बॉलीवुड में भी अच्छी पकड़ बना ली थी। कंपनी के फेसबुक पेज पर अनुभव की एक केंद्रीय मंत्री के साथ फोटो भी है।