फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है 11 लाख का सुल्तान, रोज खाता है 10 किलो पत्ते, बिना बिस्तर नहीं लेता नींद

Fri, 01 Sep 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बकरा सुल्तान (बाएं)। - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-अजहा के मुकद्दस मौके पर कुर्बानी देने का रिवाज है। इसके लिए दिल्ली के बकरा बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। जामा मस्जिद के बकरा बाजार में सीलमपुर का 'सुल्तान' आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 'सुल्तान' आम बकरों की तरह नहीं है। इसका वजन 300 किलो है। इसलिए इसकी कीमत 11 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
bakrieid
सीलमपुर के मोहम्मद सलमान कुरैशी ने बताया कि सुल्तान को उन्होंने बड़े नाजों से पाला है। करीब तीन साल का सुल्तान सुबह और शाम पांच किलो दूध पीता है। इसके अलावा उसे रोजाना आधा किलो बादाम खिलाए जाते हैं। वह रोजाना पांच किलो दाना और 10 किलो पत्ते भी खा जाता है। सलमान ने बताया कि सुल्तान को बिस्तर पर ही सोने की आदत है। 
विज्ञापन

3 of 6
bakrieid
वहीं, अमरोहा से आए सोनू-मोनू की दबंग जोड़ी की भी बाजार में खूब चर्चा है। बकरा मालिक इनके 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। उनका कहना है कि 6 लाख रुपये एक कारोबारी ने लगा भी दिए हैं। सलीम का कहना है कि अगर उनके बकरों के पैसे ज्यादा नहीं मिले तो उन्हें नहीं बेचेंगे।

4 of 6
bakrieid
बाजार में कुदरती रूप से अरबी में अल्लाह, मोहम्मद और 786 लिखे बकरें भी लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बाजार में बकरा लेने आया हर शख्स इनको देखना जरूर चाहता है। बकरा कारोबारियों का कहना है कि इस बार बाजार में बकरे तो बहुत हैं, लेकिन खरीददार गायब है। कुछ कारोबारी तो इसके लिए नोटबंदी और जीएसटी को बड़ा कारण बता रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
bakrieid
बुलंदशहर से आए बकरा कारोबारी अय्यूब ने बताया कि हर साल यूपी से बकरे मुंबई व अन्य बड़े शहरों में जाते हैं, लेकिन इस साल कारोबारियों में भय है। इसकी वजह से वह अपने घरों के आसपास ही बकरे बेचने के लिए निकले हैं। ज्यादातर कारोबारी दिल्ली आ गए। इसकी वजह से बकरा बाजार में बकरे तो हैं, लेकिन खरीदार कम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bakrieid
पूरे भारत में शनिवार को ईद-उल-जुहा या बकरीद मनाई जाएगी। वहीं सउदी अरब, अरब देशों समेत यूरोप के कई देशों में बकरीद शुक्रवार को मनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें