दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद के पुल प्रहलादपुर में गैस लीक होने से 475 से भी अधिक स्कूली छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
ये सभी छात्राएं रानी लक्ष्मी सर्वोदय कन्या विद्यालय की हैं।
विज्ञापन
3 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
फिलहाल कोई भी बच्ची गंभीर नहीं है। जिन बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
4 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
तुगलकाबाद के कस्टम इलाके में यह घटना घटी। कंटेनर डिपो से गैस लीक होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों को सुबह करीब 7:35 मिनट पर घटना के बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन
6 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
जब यह घटना हुई तब कक्षाएं चल रही थीं और छात्राओं ने सांस लेने में दिक्कत की बात कही।
विज्ञापन
7 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि गैस लीक होने की वजह से कुछ छात्राओं ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।
8 of 17
DELHI GAS LEAK
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल पहुंच कर बच्चियों का हालचाल लिया।
9 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
फायर विभाग का कहना है कि गैस लीक होने की वजह का अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसको नियंत्रित करने के लिए सात टीमें वहां भेजी गई हैं।
10 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
केजरीवाल ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
11 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
डीसीपी रोमिल बानिया ने कहा कि डिपो के जिस कंटेनर से धुआं निकला, वो इंडस्ट्रियल यूज के लिए चीन से इंपोर्ट किया गया।
12 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
डीसीपी रोमिल ने बताया कि यह लापरवाही का मामला है और जानलेवा केमिकल को ठीक तरह से नहीं रखा गया जिसके लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
13 of 17
gas leak in delhi school
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
घटना के बाद तुरंत मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं थीं। कंटेनर डिपो स्कूल के पास ही है। दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
14 of 17
गैस लीक
- फोटो : SELF
हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा ने कहा- केंद्र सरकार के अस्पतालों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह गैस लीक के सभी विक्टिम को हर तरह से मदद करे।
15 of 17
बच्चियों को स्कूल ले जाते परिजन
- फोटो : ani
कंटेनर डिपो से गैस लीक होने के मामले की जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को कहा है। स्कूल में एक एग्जाम होना था, लेकिन इस घटना के चलते उसे कैंसल कर दिया गया है।
16 of 17
बच्चों को अस्पताल ले जाते एंबुलेंस
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन बच्चों को अभी भी जांच के लिए हॉस्पिटल में रखा गया है।