जिस उम्र में बच्चे खेलकूद कर मस्ती करते हैं वहीं दिल्ली की रहने वाली महज तीन साल की एक बच्ची प्रदूषण से जंग लड़ रही है। वह दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ लोगों को प्रदूषण से बचने का पाठ पढ़ा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
चौराहे पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को मास्क गिफ्ट करती है ताकि उन्हें प्रदूषण से सांस की बीमारी न हो सके। कारण यह है कि प्रदूषण ने बच्ची को चपेट में ले लिया। उसे सांस लेने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
3 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को जागरूक करने में उसके मां और पिता भी मदद कर रहे हैं। अपील की जाती है कि बढ़ते प्रदूषण की तरफ भी ध्यान दें वरना आने वाले समय में बड़ी दिक्कत होगी।
4 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली स्थित तिलक नगर में समरीन माता-पिता के साथ रहती है। समरीन की मां हेतांशी ने बताया कि वह रोज उसे बास्को बम्बली बी स्कूल लेकर जाती है और वहां से वापस लाती है।
विज्ञापन
5 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
उसके मुस्कराते चेहरे के पीछे छिपी समरीन किन तकलीफों से गुजर रही है इसका एहसास किसी को नहीं। चौराहों पर खड़े यातायात पुलिसकर्मी रोजाना लाखों गाड़ियों के बीच खड़े होकर ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में वे चौराहे पर खड़े होकर किस दौर से गुजर रहे हैं इसका पता किसी को नहीं, लेकिन समरीन को उनकी सेहत की चिंता है और उन्हें कुछ ऐसा देना चाहती है जो उन्हें धूल और प्रदूषण से बचाए।
विज्ञापन
7 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल की बच्ची ने स्कूल आते-जाते में देखा कि एक यातायात पुलिसवाले को किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बच्ची पुलिसकर्मियों को मास्क गिफ्ट करके दयालुता और मानवता का प्रतीक बन गई। पुलिस वालों के साथ- साथ वह लोगों को भी मां और पिता के साथ जागरूक करती है।
8 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
समरीन के पिता हरप्रीत व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को अधिक प्रदूषण से यह बीमारी हुई। उसे बाहर सांस लेने में परेशानी होती है। एक दिन जब नोएडा से आ रहे थे उस दौरान एक चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी सतपाल धूल से खांस रहा था।
9 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
समरीन ने यह देखकर यातायात पुलिसकर्मी को मास्क देकर उसे पहनने को कहा। इसकी वजह है कि बच्ची नहीं चाहती कि उसकी तरह किसी को सांस लेने में परेशानी हो। अब वह जहां भी जाती है तो साथ में मास्क लेकर चलती है।
10 of 11
समरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी करते दिखते हैं तो उन्हें मास्क पहनने के लिए कहती है। पुलिसकर्मी भी बच्ची को गोद में उठाकर उसे दुलार करना नहीं भूलते हैं।
समरीन का यह वीडियो गेल लिमिटेड द्वारा समर्थित हवा बदलो ने बनाया जिसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया गया। लोग इस मुहिम से तेजी से जुड़ने लगे हैं। समरीन लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है। यह वीडियो 2 लाख 25 हजार व्यू के साथ ट्रेंड कर रहा है और रोजाना इसके बढ़ते व्यूज बता रहे हैं कि यह लगातार लोगों का दिल जीत रहा है। उनका काफी समर्थन मिला है।