दक्षिण-पूर्व जिले के संगम विहार इलाके में पड़ोसी की लापरवाही से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 5
child drove in tank
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल खेलते समय मासूम बच्ची पड़ोसी के भूमिगत वाटर टैंक में गिर गई। काफी देर बाद बच्ची के टैंक में गिरने का पता चला। पानी से बाहर निकालकर फौरन उसे बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त अलफिया (3) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। लापरवाही का मामला दर्ज पुलिस छानबीन कर रही है। इधर, मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
child drove in tank
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, अलफिया परिवार के साथ मादीपुर इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता मोहम्मद आसिफ, मां शबाना व 20 दिन का एक छोटा भाई है। शबाना के यहां 20 दिन पूर्व ही ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है।
4 of 5
child drove in tank
- फोटो : अमर उजाला
इसी कारण जेजे कॉलोनी, तिगड़ी निवासी शबाना की मां रईसा अंसारी ने बेटी को अपने घर बुलाया था। रविवार दोपहर को अलफिया नानी के घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच अचानक वह गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इधर, परिजन तलाश करते हुए पड़ोसी के मकान में पहुंचे।
वहां उसका चार फुट गहरा भूमिगत वाटर टैंक खुला हुआ था। गौर से देखने पर मासूम पानी में पड़ी दिखाई दी। फौरन उसे पानी से निकालकर नजदीकी बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पड़ोसी ने अपने टैंक का ढक्कन रविवार को ही खोला हुआ था। संगम विहार थाना पुलिस पड़ोसी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।