जेवर में अपने ही पति के साथ शादी के सपने देखने वाली आखों को परिवार वालों ने बेदर्दी के साथ हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिया। दस्तमपुर गांव की रहने वाली निशा इंतजार में थी कि पिता के रिटायर होने के बाद उसकी शादी सुनील से कर दी जाएगी। निशा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका यह इंतजार उसके परिवार वाले कभी पूरा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
जेवर मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
धनसिया के ग्राम प्रधान विमलेश देवी का बेटा सुनील और दस्तमपुर निवासी देवीचरण की बेटी निशा ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में स्नातक के लिए दाखिला लिया था। सुनील ने बीएससी और निशा ने बीए में प्रवेश लिया। कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद निशा ने डबल एमए और बीएड की डिग्री ली। सुनील ने भी बीएड किया। निशा के पिता बीएसएफ में तैनात हैं, जबकि सुनील के पिता धनसिया के ग्राम प्रधान और एक कंपनी में मैनेजर हैं।
विज्ञापन
3 of 7
कोर्ट मैरेज
- फोटो : social media
कुछ दिनों बाद जब दोनों के परिजनों को उनके संबंध की जानकारी मिली तो दोनों को अलग करने का प्रयास किया गया। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर सकते हैं, इसलिए दोनों ने एक साल पहले ही गाजियाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों के परिजन इस शादी से नाखुश थे।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
बाद में इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमती बनी कि लड़की के पिता के रिटायर हो जाने के बाद पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी कर दी जाएगी। इस फैसले के बाद से युवती अपने मायके दस्तमपुर में रहने लगी।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक चित्र
गुरुवार को निशा, मां ऊषा के साथ पड़ोस के एक महिला संगीत कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद परिजनों ने निशा को छत पर भेज दिया। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस व पति सुनील को निशा की मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
इसके बाद सुनील ने निशा की मां ,चाचा, चाची, जीजा व भाइयों समेत सात के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां को हिरासत में ले लिया गया है। इतना ही नहीं, सुनील ने यह भी आरोप लगाया है कि निशा के परिवार वालों ने कुछ समय पहले रीति रिवाज से शादी करने के लिए अपनी मांग रखी थी। उनका कहना था कि पत्नी के नाम या तो 10 बीघा खेत या फिर नोएडा में फ्लैट खरीदना होगा।
परिजनों की मांग को पूरा करते हुए सुनील ने ग्रेटर नोएडा के जीटा वन में 50 लाख का फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। इसमें से करीब 35 लाख का भुगतान किया जा चुका है। अब निशा की मौत के बाद सुनील भी गहरे सदमे में है। उसकी तहरीर पर पुलिस परिवार के कई सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।