फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार विदेशी नागरिकों से की गई थी ठगी, हर रात करते थे 200 से अधिक कॉल

Sun, 23 Dec 2018 04:07 AM IST
गौरव द्विवेदी ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
fake call - फोटो : amar ujala
सेक्टर-63 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से अब तक 25 हजार से अधिक विदेशी नागरिकों के साथ ठगी हुई है। पुलिस जांच में यह पता चला है कि नोएडा व गुरुग्राम दोनों ऑफिस से इन लोगों को ठगा गया है। वहीं, पुलिस इस कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर उर्फ शैगी और संचालक गुरुग्राम निवासी नरेंद्र पहुजा व जिम्मी असीजा की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, शैगी के दुबई में बैठे आका के बारे में भी पुलिस जानकारी प्राप्त कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
fake call - फोटो : amar ujala
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया था। यहां से अमेरिकी नागरिकों के साथ टैक्स बचाने और सोशल सिक्योरिटी नंबर के दुरुपयोग करने के नाम पर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने यहां से 126 लोगों को गिरफ्तार किया था। यहां से 312 कंप्यूटर व बीस लाख रुपये बरामद किए गए थे। गिरफ्तार लोगों ने तीस से अधिक नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले युवक युवती हैं। इनमें दस से अधिक नगालैंड के हैं। आरोपी अमेरिकी अंदाज में अंग्रेजी में बात करते हैं। इसके कारण नगालैंड के लोगों को नौकरी में अधिक तवज्जो दी जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
fake call - फोटो : amar ujala
नागालैंड के ओएसडी ने ली जानकारी
नगालैंड भवन के ओएसडी थॉमस थाइलू शनिवार को कोतवाली फेज थ्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि मीडिया से पता चला है कि नगालैंड के कुछ युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी जानकारी के लिए वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि नगालैंड के युवक-युवती बाकायदा प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से हायर किए गए थे। इस कारण इनका कोई दोष नहीं है। इसमें कॉल सेंटर मालिक को गिरफ्तार किया जाए। क्रिसमस हमारे राज्य का बड़ा पर्व है। इस कारण क्रिसमस से पहले युवक-युवतियों की जमानत दिलाने के लिए काम करेंगे।

4 of 5
fake call - फोटो : amar ujala
हर रात दो सौ से अधिक कॉल
पुलिस जांच में यह पता चला है कि इस कॉल सेंटर से हर रात दो सौ से अधिक अमेरिकी नागरिकों को कॉल की जाती थी। इनका टारगेट कम से कम पचास लोगों को फंसाना होता था। इनसे एक हजार से डेढ़ हजार डॉलर तक वसूले जाते थे। अगर कोई अमेरिकी नहीं फंसा तो कुछ दिनों ंके बाद कोई दूसरी बात कहकर उससे संपर्क करते थे। यह कॉल सेंटर तीन साल से चल रहा था। पहले दो साल गुरुग्राम में चला। बाद में यह नोएडा शिफ्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fake call - फोटो : amar ujala
शैगी और उसके आका पर कसेगी नकेल
इस पूरे फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड 26 साल का शैगी है। यह दुबई में रहने वाले अपने आका के माध्यम से इस ठगी को दुनिया भर में अंजाम देता है। नोएडा पुलिस इस पूरे नेटवर्क पर काम कर रही है। पहले चरण में नरेंद्र पहुजा और जिम्मी असीजा को गिरफ्तार करने के प्रयास में है। इसके लिए पुलिस की टीम एनसीआर के कई शहरों में दबिश दे रही है। इसके बाद शैगी पर नकेल कसी जाएगी। कॉल सेंटर फर्जीवाड़े में कोतवाली फेज थ्री में जो मुकदमा दर्ज हुआ है। उसमें 129 लोग शामिल हैं। 129वें नंबर पर शैगी का नाम है। इनमें 126 आरोेपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एफआईआर में 127वां नाम नरेंद्र पहुजा और 128वां नाम जिम्मी असीजा का है।

पुलिस इस गिरोह के मास्टमाइंड शैगी और दोनों कॉल सेंटर मालिकों की तलाश कर रही है। इसमें जल्द गिरफ्तारी होगी। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि अब तक करीब 25 हजार से अधिक विदेशी नागरिकों के साथ ठगी हो रही है।- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें