उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है। (सभी फोटोः हरभजन सिंह, संजीव वर्मा/अमर उजाला)
Trending Videos
विज्ञापन
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
2 of 9
मोदीनगर के कुन्हेड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में हैंडपंप से ‘जहरीला’ पानी पीने से 24 बच्चों और तीन अध्यापकों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
3 of 9
इनमें से छह की हालत गंभीर बनी है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम और एसएसपी ने खुद अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
4 of 9
प्रधानाध्यापक ने निवाड़ी थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा हैंडपंप से सैंपल लेने के बाद उसे सील कर दिया गया है। शाम तक 9 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जबकि 15 अभी भी भर्ती हैं।
विज्ञापन
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
5 of 9
डीएम विमल कुमार शर्मा का कहना है कि हैंडपंप में किसी शरारती तत्व ने जहरीला पदार्थ डाल दिया होगा, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
6 of 9
मुरादनगर ब्लाक के इस पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 117 बच्चे पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक बलवान यादव ने बताया कि सुबह सात बजे कक्षा आठ की छात्रा आंचल एवं आरती ने पानी पीया।
विज्ञापन
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
7 of 9
कुछ ही देर में दोनों के पेट में दर्द होने लगा। तब तक कोई कुछ समझ पाता अन्य बच्चों ने भी पानी पी लिया और एक के एक सभी बच्चे दर्द से चिल्लाने लगे।
जब स्कूली नल से निकला जहरीला पानी
8 of 9
स्कूल के शिक्षक रत्तीराम निवासी कुन्हेड़ा, विशाल चौधरी मोदीनगर एवं शिक्षिका कौशल निवासी सलेमाबाद मुरादनगर ने हैंडपंप से पानी पीकर देखा तो उनकी भी हालत बिगड़ गई।
जब पता चला कि पानी जहरीला हो गया है। तत्काल सभी के अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ने सभी बच्चों का निशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।