फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में पत्थर से दबा था आयुष का शव, विभत्स मंजर देखते ही दादा ने मारे आरोपियों को थप्पड़

Sat, 21 Apr 2018 12:54 PM IST
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
16 साल तक जिस बच्चे की परिवार ने हर जिद पूरी की उसका क्षत-विक्षत शव देखने के बाद परिजन फूट फूट कर रो पड़े। उसके दादा खुद को रोक न सके और आरोपियों को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

2 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो परिजन रोते हुए कहने लगे, ‘तुमने बच्चे की हत्या क्यों की, रुपये चाहिए थे तो मांग लेते’। दरअसल, 16 अप्रैल को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 से नौवीं कक्षा पास कर चुके छात्र आयुष शर्मा का अपहरण कर लिया गया था। गाजियाबाद पुलिस बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने छात्र की हत्या कर शव सूरजपुर क्षेत्र में छुपाने की जानकारी दी।  शुक्रवार दोपहर गाजियाबाद पुलिस सूरजपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर शव बरामद करने पहुंची। आरोपी पुलिस लाइन के पीछे तुस्याना गांव के जंगल में ले गए। आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे में भरे बारिश के पानी में बड़े-बड़े पत्थरों से दबा शव बरामद किया गया।

4 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
शव क्षत-विक्षत हालत में था। कपड़े व हाथ में बंधे धागे से परिजन ने उसकी पहचान कर ली और फफक पड़े। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था। घटनास्थल को लेकर कुछ देर दो थानों की पुलिस उलझी रही लेकिन पड़ताल में पता चला कि घटना स्थल ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का था। 
विज्ञापन

5 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर दो आरोपी लेकर आए, मामा बोले चार थे
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दो आरोपी बुलेट बाइक पर नशे की हालत में आयुष को घटनास्थल पर लेकर आए थे। आरोपियों ने यहीं लाकर छात्र की हत्या की और शव छुपाकर भाग गए। वहीं, आयुष के मामा आशीष शर्मा ने बताया कि घटना के दिन उन्होंने आरोपियों को देखा था। दो बाइक पर चार लोग सवार थे।
विज्ञापन

6 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
पूछने पर आयुष ने बताया कि वह कोई पीडीएफ फाइल डालने साथ जा रहा है जल्द आ जाएगा। आरोपियों की आयुष से लगभग दस दिन पहले ही जान पहचान हुई थी और आरोपियों ने 16 अप्रैल की दोपहर लगभग 2 बजे आयुष को उसकी मां के फोन पर कॉल कर पीडीएफ फाइल कंप्यूटर में डलवाने के बहाने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ayush murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली, फिरौती लेना चाहते थे, परिजन बोले नहीं की कॉल
परिवार के लोगों का कहना है कि उनके पास आरोपियों ने फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं की। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने आयुष को फिरौती के लिए अगवा किया था। वह आयुष से कॉल कर फिरौती मंगवाना चाहते थे लेकिन आयुष ने कॉल करने से मना कर दिया। अंदेशा है कि इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें