बंद मेट्रो स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कौन-कौन से स्टेशन बंद?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार सुबह घोषणा की थी कि 17 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इन स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल थे। कुछ घंटों बाद, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया, जिससे कुल 18 स्टेशन प्रभावित हुए।