अगर आप किसी के प्यार में हैं और इसे पहली बार इजहार करने जा रहे हैं तो सबकुछ सही-सही हो ये बहुत जरूरी है। प्यार के इजहार और पहली डेट के लिए कौन सी जगह चुनें और अपने अजीज के सामने ऐसा क्या परोस दें जो उसे खुश कर दे, यह बड़ा सवाल होता है। और अगर आप दिल्ली में हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसी 10 टिप्स जो आपकी महबूबा को खुश करने के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
2 of 11
सबसे पहले तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जिसे आप डेट पर ले जा रहे हैं उसका पसंदीदा खाना क्या है और जिस रेस्त्रां में आप जाने वाले हैं क्या वहां यह खाना अच्छे से पकाया जाता है या नहीं।
विज्ञापन
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
3 of 11
दिल्ली में कहां जाएं: वैसे हम आपको बता दें कि अगर आपकी जानशीं पंजाबी खाने की शौकीन है तो दिल्ली का कनॉट प्लेस इसके लिए सबसे सही जगह है।
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
4 of 11
अगर आप अपनी पहली डेट पर हैं तो जरूरी है कि ऐसी जगह का चुनाव करें जहां आप अपनी बात को धीमी आवाज में और प्यार से उसे बता सकें। इसके लिए जरूरी है कि वह जगह शांत हो और भीड़ से दूर भी।
विज्ञापन
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
5 of 11
दिल्ली में कहां जाएं: दिल्ली में इसके लिए कुतुबमीनार और मेहरौली के आस पास के कई रेस्त्रां आपके लिए मुफीद साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
6 of 11
प्यार के इजहार के लिए जगह चुनते समय इस बात का ख्याल जरूर रखा जाना चाहिए कि वह भी इतनी खूबसूरत हो कि वहां पहुंचते ही आपका प्यार आपकी पसंद पर ही फिदा हो जाए। ये जगह अगर प्रकृति के करीब हो तो सोने पर सुहागा हो सकता है।
विज्ञापन
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
7 of 11
दिल्ली में कहां जाएं: दिल्ली में साकेत और कनॉट प्लेस दोनों ही जगहों पर आपको इस तरह के कई रेस्त्रां और पब्लिक प्लेस मिल जाएंगे।
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
8 of 11
कहते हैं कि किसी के भी दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। उसकी पसंद का खाना खिलाने की जगह अगर पहली ही डेट में आप उसको कुछ ऐसा टेस्ट करा सकें जो उसे खुश कर दे तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
9 of 11
दिल्ली में कहां जाएं: वैसे दिल्ली में कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया और लोधी रोड इलाके में कई ऐसे पब्लिक फूड सेंटर्स हैं जो किसी को भी खुश कर सकते हैं। शायद आपकी गर्लफ्रेंड को भी ये पसंद आ जाए।
दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस तो याद रखें ये 10 टिप्स
10 of 11
प्यार के मामले में कोई भी फैसला लेते हुए जज्बाती हो जाना स्वाभाविक है लेकिन, जज्बातों की इस लहर में जेब को भूलना महंगा पड़ सकता है। इसलिए लंच या डिनर का प्लान करते हुए इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वहां से निकलते हुए आपको अपनी गर्लफ्रेंड से ही ऑटो के पैसे न मांगने पड़ जाएं।