फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कमान गेट बवाल: बड़ी कार्रवाई की तैयारी, अफवाह फैलाने वाले 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की पहचान... एक तलब

Thu, 08 Jan 2026 09:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना से जुड़े 30 लोगों की पहचान कर ली है। माहौल बिगड़ने के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद को अदालत के आदेश पर चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान ढहाए जाने की अफवाह फैलाने के आरोप में 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की पहचान की गई है। इनमें से एक महिला इन्फ्लुएंसर भी शामिल है। इस महिला इन्फ्लुएंसर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन

2 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों ने एक वीडियो को चिह्नित किया, जिसमें महिला इन्फ्लुएंसर ने कथित तौर पर दावा किया था कि दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में स्थित मस्जिद को गिरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें एक सलमान नाम का अकाउंट भी शामिल है, जो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अफवाह फैला रहा था। अधिकारी ने कहा कि अफवाहें या भ्रामक जानकारी फैलाकर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी झूठे नैरेटिव के जरिए डर या सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

3 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें-
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट सामग्री साझा करने से बचें। अधिकारी ने कहा कि लोगों से अनुरोध है कि वे अपुष्ट सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जनता को गुमराह करने की किसी भी कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
अधिकारियों ने दोहराया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और केवल अवैध ढांचों को हटाया गया, जिनमें एक डायग्नोस्टिक सेंटर, एक बैंक्वेट हॉल और चहारदीवारी शामिल थी। पुलिस ने कहा कि शांति बनाए रखने और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी जारी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
यह था पूरा मामला...
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान शरारती तत्वों ने हिंसा कर दी थी। करीब 150 से 200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। काफी देर चले बवाल को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शांत कराया। इस दौरान लाठी चार्ज करने के अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। दरअसल कुछ शरारती लोगों ने अवैध अतिक्रमण की जगह मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैला दी थी। इसकी वजह से बवाल हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी बचे लोगों की तलाश जारी है। यह घटना तब हुई जब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम सात जनवरी को तड़के अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पहुंची थी। 
विज्ञापन

7 of 9
Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI
गुरुवार को छह और लोगों को किया गिरफ्तार
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने अफान पुत्र इकबाल, आदिल पुत्र आमिल, शाहनवाज पुत्र मोह वाली, हमजा पुत्र मोह कामिल, अतहर पुत्र नदीम और उबेद पुत्र अब्दुल सुभान को गिरफ्तार किया है। तुर्कमान गेट पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया, अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बवाल की पृष्ठभूमि और कार्रवाई यह घटना दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई। एमसीडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। 

8 of 9
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई
150 ट्रक मलबा हटाया जा चुका है, 100 ट्रक बाकी
एमसीडी ने तुर्कमान गेट स्थित और रामलीला मैदान के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास से करीब 150 ट्रक मलबा हटा दिया है। हालांकि अभी 100 ट्रक मलबा मौके पर पड़ा है, जिसे अगले दो दिनों में पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटने के बाद क्षेत्र को साफ-सुथरा किया जाएगा और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई
उद्यान विभाग को सौंपी जाएगी जमीन
एमसीडी के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद खाली भूमि को उद्यान विभाग के अधीन सौंपा जाएगा। उद्यान विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी बनाई जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो सके। अधिकारियों के मुताबिक, रामलीला मैदान पहले से उद्यान विभाग के अधीन है, इसलिए आसपास के क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें