फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के 10 ये रास्ते हो गए बंद जैसे ही मोदी ने लगाया 1000-500 के नोट पर बैन

Tue, 29 Nov 2016 04:50 PM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
काला धन और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मोदी सरकार ने कई उपाय किए, लेकिन अब जब 500 और 1000 के नोट सरकार ने बंद कर दिए तो ऐसा लग रहा है कि इस एक प्रयास से भ्रष्टाचार के 10 रास्ते भी बंद हो जाएंगे।

लोगों को इतना भी समय नहीं मिल पाया कि वह अपने पास छुपाकर रखी रकम को कहीं खपा पाते। सारा काला धन रद्दी हो गया। विशेषज्ञों ने काला धन खपाने के ऐसे दस रास्ते बताए जिस पर अब लगाम कस जाएगी। पेशे है एक रिपोर्ट
विज्ञापन

2 of 11
1. रियल एस्टेट में काला धन
रियल एस्टेट में कभी भी फ्लैट खरीदारी के दौरान पूरा पैसा एक साथ नहीं दिया जाता। जब भी रजिस्ट्री होती है तो फ्लैट या घर का कम से कम पैसा दिखाया जाता है। इससे सरकार का राजस्व मारा जाता है। वहीं पीछे के दरवाजे से काला धन बिल्डर के पास पहुंच जाता है। अब इस काम में काफी मुश्किलें होंगी।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
2. ज्वेलरी के बिजनेस में घालमेल
ज्वेलरी के बड़े-बड़े व्यापारी चिट पर बड़ा-बड़ा सौदा करते हैं। यहां सरकार को चूना लगाते हुए चिट पर ही माल की खरीदारी कर ली जाती है और काला धन दूसरे तरीके से विक्रेता के पास पहुंचा दिया जाता है, लेकिन अब जब काला धन रहेगा ही नहीं तो यह व्यापार चौपट हो जाएगा।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
3. घूस पर लगेगी लगाम
सरकारी हो या फिर निजी कार्यालय। घूस का माल हर जगह पहुंचाया जाता है। घूस देने वाले का पैसा तो काला होता ही है, लेकिन जिसने घूस ली उसके लिए भी यह काला धन होता है। अब इन दोनों काम से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : सौरभ पांडे
4. लॉकर का माल आएगा बाहर
कई लोग लॉकर का प्रयोग करते हैं। उस लॉकर में वह वैसा पैसा रखते हैं जिनका कहीं कोई जिक्र नहीं होता यानी ऐसा पैसा सरकार से छुपाकर रखा गया होता है, लेकिन अब ऐसे पैसे को लोग कोशिश करेंगे कि बैंकों मेें जमा हो जाए। इससे भी सरकार को फायदा होगा।
विज्ञापन

6 of 11
5. कैपिटेशन फीस का रूप बदलेगा
शिक्षा जगत में कैपिटेशन फीस का नाम बहुत सुनाई देता है। कॉलेज में कैपिटेशन फीस जितनी मांगी जाती है, उसके 10 फीसदी का ही बिल बनाकर छात्र को दिया जाता है। लिहाजा, 90 फीसदी काला धन हो जाता है। अब ऐसा पैसा रहेगा ही नहीं तो कैपिटेशन फीस कैसे दी जाएगी।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : सौरभ पांडे
6. शराब का चोखा धंधा
शराब के धंधे में ज्यादा काला धन इस्तेमाल होता है। इस धंधे में चेक के रूप में बेहद कम व्यापार होता है, लेकिन अब काला धन रद्दी होने से एक झटके में शराब के धंधे पर भी बुरा असर पड़ेगा। यही नहीं शराब के धंधे पर असर पड़ेगा तो इससे आम लोगों को ही फायदा होगा।

8 of 11
7 . हवाला कारोबार
हवाला कारोबार किसी सिंडिकेट को चलाने के लिए किया जाता है। यहां एक रद्दी कागज के टुकडे़ के जरिये कभी कभार करोड़ाें रुपये एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। कई बार इसका प्रयोग नकली नोट खपाने के लिए भी होता है।

9 of 11
8 . चुनाव में नहीं लगेगा काला धन
जब भी देश में चुनाव होते हैं तो पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। यह पैसा खून पसीने का नहीं होता, बल्कि काला धन होता। अब 500-1000 के पुराने नोट बंद होने से आगामी चुनाव के लिए रखा गया काला धन रद्दी हो गया है।

10 of 11
9. जुआ और सट्टेबाजी
जुआ और सट्टेबाजी पूरी तरह से काले धन पर टिका हुआ है। यहां हार-जीत पर काले धन का ही इस्तेमाल होता है, लेकिन काला धन नहीं रहने से इस काम पर भी लगाम कसेगी।
विज्ञापन

11 of 11
10. कैश का काम, टैक्स की चोरी
लोग व्यापार के दौरान कई ऐसे काम करते हैं, जो केवल नकदी पर ही टिका होता है। यहां हम बड़े कामों की बात कर रहे हैं। इसका मकसद सरकार को टैक्स देने से बचना होता है। यह पैसा छुपाकर रखा जाता है, लेकिन अब इसे बाहर निकालना खासा मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें