सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष का नरेंद्र मोदी प्रेम तो जगजाहिर है। पहले भी 'हर घर मोदी' नाम की अपनी पेशकश से वो इस प्रेम को जाहिर कर चुके हैं। अब पहलाज मोदी को लेकर एक नया वीडियो लाए हैं जिसका नाम है, 'मेरा देश है महान, मेरा देश है जवान।' इस साढ़े पांच मिनट के म्यूजिक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों का बखान किया गया है। इस वीडियो को आप यूट्यूब के साथ ही विभिन्न सिनेघरों में हाल ही में रिलीज फिल्म प्रेम रतन धन पायो के इंटरवल में देख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
2 of 11
हालांकि ये इसलिए चर्चा में नहीं है कि इसमें पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांधे गए हैं बल्कि सोशल मीडिया में इसकी इसलिए खिंचाई की जा रही है कि इसमें दिखाई गई कई चीजें विदेशों की ही हैं जिन्हें भारत का बनाकर दिखाया गया है। जानें उन दस गलतियों के बारे में जिनके चलते ये वीडियो सिनेमाघरों में अब नहीं चलाया जा रहा है। (1) सबसे पहले एक एक्सप्रेसवे को दिखाया गया है जिसे भारत का बताने की कोशिश की गई है जो कहीं से भी भारत का नहीं है। वो दुबई का एक एक्सप्रेसवे है।
विज्ञापन
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
3 of 11
(2) एक लड़ाकू विमान जिसे भारतीय एयरफोर्स का बताने की कोशिश की गई है दरअसल वो अमेरिकी एयरफोर्स का लड़ाकू विमान टॉमकैट है।
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
4 of 11
पहलाज निहलानी ने पीएम मोदी का बखान करने वाले इस म्यूजिक वीडियो में एक विशाल इमारत दिखाई है जो भारत का बताने की कोशिश की है लेकिन अगर आप गूगल पर ढूंढें तो आपको पता चलेगा कि वो मॉस्को का इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर है।
विज्ञापन
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
5 of 11
ये यंत्र जिसे भारत का बताया गया है दरअसल ये जापान का एचटीवी-3 है।
विज्ञापन
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
6 of 11
ये भारत का स्पेस शटल नहीं बल्कि नासा का एटलांटिस स्पेस शटल है जिसमें से फोटोशॉप करके नासा का लोगो निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
7 of 11
वहीं ये साइकिल रेस भारत नहीं बल्कि टुअर डी फ्रांस रेस है।
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
8 of 11
वहीं सोलर पैनल की इस फोटो पर सोशल मीडिया में कमेंट करने वाली एक लड़की कहती है कि ये फोटो सोलर पैनल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सबसे आम फोटो है। ये कैलिफोर्निया की है। लड़की कहती है कि यहां तक कि उसने भी ये तस्वीरें इस्तेमाल की हैं।
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
9 of 11
वहीं इस तस्वीर के बारे में बताते हुए एक सोशल मीडिया यूजर कहता है कि ये अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एफएफएस है। वो कहता है कि आप यहां एक शेर लगाकर ये नहीं कह सकते कि ये मोदी का कमाल है।
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
10 of 11
वहीं इस वीडियो में दावा किया गया है कि ये शटल भारतीय है जबकि ये अमेरिका का डिस्कवरी शटल है।
मोदी का बखान करने वाले इस वीडियो में मिली 10 बड़ी गलतियां
11 of 11
(10) इस तस्वीर में दिखाई गई जगह का भारत से दूर-दूर तक नाता नहीं है। बल्कि ये तो न्यू मेक्सिको स्थित वीएलए है। ये वीडियो चर्चा में मात्र इसलिए आया है क्योंकि इस वीडियो में मोदी के नाम पर दिखाई गई तमाम उपलब्धियां भारत की न होकर विदेशों की हैं। आखिर पीएम और उनकी नीतियों का बखान करने के लि ये तरीका क्यों अपनाया गया है इसी को लेकर इस वीडियो के निर्माता पहलाज निहलानी सवालों के घेरे में हैं।