फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को दो करोड़ चंदा देने वाले ने खोला चौंकाने वाला राज

विज्ञापन
1 of 5
फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अवाम नाम की संस्था ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था कि पार्टी को मिला दो करोड़ का चंदा फर्जी है। इस मामले में एक न्यूज चैनल ने कुछ दस्तावेजों के साथ नया खुलासा करके आप के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

'आप' को दो करोड़ चंदा देने वाले ने खोला चौंकाने वाला राज

2 of 5
चैनल का दावा है कि उनके पास कुछ ऐसे दस्तावेज हैं जिससे यह बात साबित होती है कि जिस मुकेश कुमार के नाम से आप को पचास लाख रुपये के दो चेक दिए गए हैं उनके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। मुकेश ने इनकम टैक्स विभाग के सामने यह बयान दिया है।
विज्ञापन

'आप' को दो करोड़ चंदा देने वाले ने खोला चौंकाने वाला राज

3 of 5
चौंकाने वाली बात यह है कि इनकम टैक्स विभाग को जो दस्तावेज सौंपे गए हैं उनमें ‌पासपोर्ट पर मुकेश कुमार के ही फोटो हैं और चेक पर दस्तखत भी मुकेश कुमार का ही है।

'आप' को दो करोड़ चंदा देने वाले ने खोला चौंकाने वाला राज

4 of 5
हालांकि इस बारे में मुकेश कुमार का कहना है कि सिर्फ चेक पर मेरे द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे जो कि श्री दीपक अग्रवाल को मेरे द्वारा हस्ताक्षरित चेकों का हिस्सा थे जो मैंने उनको ब्लैंक सिग्नेचर करके दिए थे. उन्होंने या उनके किसी नुमाइंदे ने संबंधित पे ऑर्डर बनाने के लिए बैंक को अवैध आवेदन पत्र के साथ दिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' को दो करोड़ चंदा देने वाले ने खोला चौंकाने वाला राज

5 of 5
आपको बता दें कि ये वही मुकेश कुमार है जो गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और इन्फोलांस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड में निदेशक है। आरोप है कि इन्हीं दो कंपनियों ने पचास-पचास लाख रुपये के चंदे का चेक दिया है और इनकम टैक्स से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इसके अलावा जिन दो कंपनियों स्काइलाइन मेटल एंड एलॉइज प्राइवेट लिमिटेड और सनविजन एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड से मुकेश के संबंध हैं उसने भी 50-50 लाख का चंदा दिया था। (साभार : एबीपी न्यूज)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें