फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उतरेगा बॉबी कटारिया का नशा: सड़क पर छलकाया था जाम, 'खातिरदारी' करने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 11 Aug 2022 04:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
सुर्खियों में रहने के लिए बुधवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया बीच सड़क पर ही कुर्सी डालकर जाम छलकाने लगा। उसके कुछ साथी वाहनों को दोनों ओर रोककर वीडियो भी बनाने लगे। बैकग्राउंड में गाना भी दादागिरी वाला चल रहा है। यह वीडियो वायरल किया तो पुलिस मुखिया के ही हाथ पड़ गया। उन्होंने मामले में जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आज गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
 
सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी डाले बैठा है। दोनों ओर वाहनों को रोका गया है। सामने मेज सजी है, जिस पर महंगी शराब की बोतल और खाने का सामान रखा है। जनाब मस्ती में सड़क और शहर को ही अपने पिता का बताने लगे।

अपनी दादागिरी को दर्शाने के लिए बैकग्राउंड में गाना (है शहर अपुन का, सड़क अपने बाप की...) भी बज रहा है। यह वीडियो देहरादून के आसपास के इलाके का बताया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी के कार्रवाई के आदेश के बाद बॉबी कटारिया ने अपनी फेसबुक वॉल पर धमकी भरे अंदाज में पोस्ट की।
विज्ञापन

3 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
लिखा कि करलो मुकदमे, अब तो जेल की रोटी खाने की आदत हो गई है।

4 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
कटारिया ने सीधे तौर पर चेतावनी देकर बता दिया कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, उसने सफाई भी दी है कि उसकी हरकत से जाम नहीं लगा। मगर, वीडियो में एक ओर रुके वाहन देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें