प्रादेशिक सेना की खुली भर्ती में आए युवाओं ने सेना भर्ती मैदान में दौड़ लगाई। पहले दिन उत्तराखंड के युवाओं की दौड़ हुई। दौड़ में सफल रहे युवाओं की शारीरिक और मेडिकल जांच होगी। इसके बाद उन्हें मार्च में लिखित परीक्षा देनी होगी। 111 इंफैंट्री बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की ओर से पिथौरागढ़ भर्ती मैदान में सात राज्यों उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के युवाओं की जीडी और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 79 जीडी और चार ट्रेडमैन की भर्ती होनी है।