फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP के जवान से राइफल छीनने लगा नशे में धुत युवक, अचानक चल गई गोली, तस्वीरें...

Sun, 16 Jul 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
नशे में धुत युवक आईटीबीपी के जवान से बदजुबानी करने लगा। इसके बाद वह राइफल छीनने लगा। तभी दोनों की झड़प हो गई और युवक से ट्रिगर दब गया और गोली उसी को जा लगी। तस्वीरों में देख‌िए ...
विज्ञापन

2 of 6
GOLI
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से सटे सर्वानंद घाट के पास आईटीबीपी का जवान संतोष चटर्जी  वहां सो रहे लोगों को उठा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने उठते ही आईटीबीपी के जवान से अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसने जवान से इंसास (रायफल) छीननी चाही। 
विज्ञापन

3 of 6
GOLI
इसी दौरान हुई छीना झपटी में चली गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इधर, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम प्रकाश आर्य, सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। 

4 of 6
GOLI
हालत गंभीर होने पर घायल को जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि उसने इंसास छीनने की कोशिश की थी तभी गोली चल गई। एसपी सिटी ने बताया कि नशे में धुत  युवक ने अपना नाम विकास (26) निवासी हरियाणा ही बताया। 
विज्ञापन

5 of 6
GOLI
युवक कांवड़िया था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हां, वो कांविड़ए के वेष में जरूर था। लेकिन उसके साथ कोई दूसरा कांवड़िया नहीं हैं।  पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई, जहां उसे उसे रेफर कर दिया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
GOLI
कई घंटों तक चले मंथन के बाद आईटीबीपी के जवान की ओर से युवक विकास के खिलाफ हथियार छीनने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 50वीं वाहिनी पंचकुला हरियाणा में तैनात जवान संतोष चटर्जी की ओर से इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें