आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीसीए, एमसीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स करने के बाद युवाओं के लिए इंडस्ट्री के साथ मिलकर ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। एक कोर्स का नाम ‘मशीन लैंग्वेज थ्रू पायथन’ और दूसरे कोर्स का नाम ‘एंबेडेड डिजाइनिंग एंड वेरी लार्ज स्केल इंटिग्रेशन’ रखा गया है।