युवाओं के परिजन, पुलिस, कोर्ट ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग की मनाही करते रहते हैं। आए दिन मीडिया में ऐसे हादसों की खबरें दिखती हैं लेकिन नादानी में युवा इस पर ध्यान नहीं देते और मामूली लापरवाही भी जानलेवा हो जाती है। ऐसा ही डरा देने वाला वाकया यहां 23 जुलाई को घटित हुआ जब कार चलाते वक्त लाइव वीडियो शेयर करने के शौक ने एक युवा की जान ले ली।