वाहन पर अब ये सब लिखवाना आपको भारी नुकसान दे सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
demo
यदि आपने अपने वाहन (बस, ट्रक, विक्रम, ऑटो, कार) पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखा है तो यातायात पुलिस और एआरटीओ आपका चालान काटेगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश यातायात निदेशालय की ओर से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
demo
जिले में ऑटो विक्रम, ट्रकों के पीछे कुछ आपत्तिजनक स्लोगन लिखे रहते हैं। इनमें...हंस मत पगली प्यार हो जाएगा..तेरा आशिक आ गया,..हम हैं राही प्यार के आदि। इन स्लोगनों को लेकर लोगों ने एसटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) की बैठक में परिवहन अधिकारियों से शिकायत की।
4 of 6
demo
इसको लेकर यातायात निदेशक केवल खुराना ने सभी एआरटीओ और यातायात निरीक्षकों को संबंधित वाहनों से उक्त लाइनें मिटवाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग भी ऐसे वाहनों के खिलाफ जल्द अभियान चलाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
challan
यातायात निदेशक की ओर से दिए गए आदेश में वाहन नंबर प्लेट पर भी नंबर के अलावा कुछ अन्य स्लोगन या सरनेम लिखने पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है। अक्सर वाहनों स्वामियों ने अपने वाहन के पीछे से शर्मा जी, नेगी जी, चौधरी आदि लिखा रहता है।
यातायात निदेशालय की ओर से आदेश की प्रति मिल गई है। इसमें वाहनों पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखने, नंबर प्लेट पर सरनेम लिखने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। -एनके ओझा, एआरटीओ(प्रवर्तन)