shashi devi
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि एक बार वह उत्तरकाशी से टिहरी आ रहे थे, वहां से उन्हें केदारनाथ की ओर जाना था। बकौल योगी, मैंने जंगल का रास्ता लिया तो रास्ते में एक स्थान मिला चौरंगीखाल। जहां मैंने एक मंदिर देखा। लोगों से पूछा यह कौन सा मंदिर है, तो वह बोले कि बाबा का मंदिर है। मैंने पूछा किस बाबा का मंदिर है, तो लोग बोले कोई नाथ बाबा का है। मैं मंदिर में पहुंचा तो मूर्ति देखकर पता चला यह तो चौरंगीनाथ बाबा का मंदिर है, जो नाथ संप्रदाय की परंपरा के सिद्ध योगी हैं और गुरु गोरखनाथ जी की शिष्य परंपरा से जुड़े हैं।