फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए रोजगार मेले में पहुंची योगी आदित्यनाथ की भतीजी ने बोली ऐसी बात, गर्व करें सीएम चाचा

Sun, 04 Feb 2018 07:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
yogi haridwar
रोजगार मेले में प्राइवेट नौकरी के लिए पहुंची सीएम योगी आदित्यनाथ की भतीजी ने ऐसी बात कही जिससे सीएम चाचा भी गर्व करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
yogi haridwar
सोमवार को अपने दादा आनंद सिंह बिष्ट के साथ पहुंची अर्चना बिष्ट का साक्षात्कार ऊधमसिंहनगर की कंपनी स्नाइटर में कराया गया। इस दौरान जब उनसे मीडिया ने सवाल किया वे सीएम से बोलकर भी सरकारी नौकरी ले सकती थीं तो पढ़िए वह क्या बोलीं।
विज्ञापन

3 of 6
yogi haridwar
उन्होंने कहा कि भले ही सीएम योगी मेरे चाचा हैं लेकिन उन्होंने यह ऊंचाईयां अपने दम पर हासिल की है। हमें उनसे अपने पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए मैं पहले प्राइवेट नौकरी के लिए यहां आई हूं। अपनी मेहनत से मैं बिना सिफारिश सरकारी नौकरी की तैयारी करूंगी।

4 of 6
yogi haridwar
अपने पुत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों से उत्साहित दिखाई दिए आनंद सिंह बिष्ट ने उनके विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बारे में बताया कि वह बचपन से ही जुझारू थे और पढ़ाई लिखाई में समय देते थे। बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सिर्फ एक बार नजीबाबाद में मिले हैं और अब बुधवार को लखनऊ में मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
yogi haridwar
हरिद्वार के रोजगार मेले में अपन पौत्री और नातिन को प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि योगी उत्तर प्रदेश में विकास कार्य कर रहे हैं और अपराध का खात्मा। इससे प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yogi haridwar
अपने पुत्र के साथ लखनऊ में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा है। वह अपनी मातृभूमि में अपने परिजनों के साथ खुश हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं, जिस पर वह संबंधित जनपद के जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर उनका निवारण कराने को कह देते हैं। उन्होंने बताया कि जबसे योगी मुख्यमंत्री बने हैं वह सिर्फ एक बार नजीबाबाद में कार्यक्रम में उनसे मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें