फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येचुरी के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव, कहा 'कम्युनिस्टों का बहिष्कार करें देशभर के हिंदू'

Sat, 04 May 2019 08:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ योग गुरु स्वामी रामदेव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा कम्युनिस्टों का चरित्र है, हिंदू समाज का नहीं। उन्होंने देशभर के हिंदुओं से अपील की कि वह कम्युनिस्टों का बहिष्कार करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार को उत्तरी हरिद्वार में संतों की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि सीताराम येचुरी का बयान पूरी तरह असंवैधानिक है। यह असहिष्णुता की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन

3 of 5
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण के बारे में अभद्र व अपमानित टिप्पणी करके सीताराम येचुरी ने यह साबित कर दिया कि उनकी मानसिकता क्या है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों ने अपने साम्राज्य का विस्तार करने के लिए करीब 11 करोड़ निर्दोष लोगों की हत्या की थी। यह तथ्यात्मक सत्य है। येचुरी को पहले कम्युनिस्टों के बारे में बात करनी चाहिए। 

4 of 5
अमर उजाला
उन्होंने कहा कि क्या वे ईसाइयों और कम्युनिस्टों की ओर से किए गए नर संहार के बारे में कोई टिप्प्णी कर सकते हैं, लेकिन  वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी हिंदू भगवान राम और कृष्ण के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिसका नाम सीताराम हो और वह ही इस तरह के बयान दे, तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी को अपना नाम बदलकर रावण, कंस, बाबर या तैमूर की तर्ज रख लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें