फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में फूलन देवी की हत्या करने वाले के सिर सजा सेहरा, शादी में किया कुछ ऐसा बने मिसाल

Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 8
sher singh rana
डकैत से सांसद बनी फूलन देवी की हत्या करने वाले शेर सिंह राणा के सिर पर साल 2018 में सेहरा सज गया। 
विज्ञापन

2 of 8
sher singh rana
20 फरवरी को रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में शेर सिंह राणा ने मलेहरा छत्रपुर निवासी प्रतिमा राणा पुत्री राणा प्रताप सिंह के साथ फेरे लिए।
 
विज्ञापन

3 of 8
sher singh rana
बता दें कि रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि उसके तीन दोस्तों को बरी कर दिया था।

4 of 8
Sher singh rana
शेर सिंह राणा की पत्नी प्रतिमा राणा राजनीतिक शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि उनके पिता 2008 में विधायक रह चुके हैं। इस मौके पर शेर सिंह राणा की सास संध्या राजे बुंदेला का कहना है कि वे इस परिवार से रिश्ता जोड़कर खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Sher singh rana
शेर सिंह राणा की सास संध्या राजे बुंदेला क्षत्रिय महासभा से जुड़ी है। कार्यक्रमों के दौरान उनकी मुलाकात शेर सिंह राणा से हुई। उनके विचारों से बेहद प्रभावित हुईं। इसी दौरान उनके मन में बेटी के साथ रिश्ता करने की बात आई थी और फिर उनसे अपनी बेटी के लिए रिश्ता मांग लिया। 
विज्ञापन

6 of 8
sher singh rana
पूर्व सांसद फूलनदेवी की हत्या करने के मामले में सजायाफ्ता शेर सिंह राणा ने अपनी शादी में एक ऐसा काम कर दिया जिससे उसने सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

7 of 8
sher singh rana
खास बात यह रही कि शेर सिंह राणा ने पत्रकारों के सामने दहेज में दिए गए 31 लाख रुपये कैश और छतरपुर में ससुर के नाम डोलोमाइट की करीब दस करोड़ की खान के कागजात यह कहकर लौटा दिए थे कि वे दहेज रहित शादी करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
शेर सिंह राणा - फोटो : AmarUjala
शेर सिंह राणा ने कहा कि, वे दहेज का विरोध करते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं। शादी बिना दहेज के ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें