फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: सरकारी अस्पताल में खाना रहा था मरीज, लेकिन सब्जी में रेंगते दिखे कीड़े और फिर...

Thu, 24 May 2018 04:31 PM IST
राजीव गुप्ता /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
doon hospital
उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीज खाना खा रहा था तभी उसमें से कीड़े निकल आए। देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
doon hospital
दून अस्पताल की कैंटीन का खाना खाकर बिगड़ी हालत मरीजों को दिए जाने वाले खाने में निकले कीड़े, हंगामे के बाद हुआ पीड़ित का इलाज पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस चौकी में दी तहरीर शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बुधवार को मरीजों को दिए जाने वाले खाने को खाने से एक तीमारदार की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

3 of 6
doon hospital
काफी देर इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो सका। उस खाने में कीड़े पाए जाने के बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। पीड़ित ने अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। मूलरूप से बिहार निवासी संजय दून के नींबूवाला में किराए पर रहता है। कुछ दिन पहले खेलते समय संजय के 15 वर्षीय बेटे सुशील के नाजुक अंग पर चोट लग गई थी, जिस पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

4 of 6
doon hospital
तब से यहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को संजय और उसकी पत्नी बेटे की देखभाल के लिए वहां मौजूद थे। दोपहर में अस्पताल की कैंटीन से सुशील के लिए खाना (दाल-चावल) दिया गया। जिसे इच्छा न होने की बात कहकर सुशील ने खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
doon hospital
खाना बेकार न जाए इसलिए वह खाना संजय ने खा लिया। खाना खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख वहां हड़कंप मच गया। तुरंत ही डॉक्टर को बुलाकर संजय का इलाज शुरू कर दिया गया। काफी देर इलाज करने के बाद उसकी हालत में सुधार हो सका। संजय की पत्नी ने बताया कि खाने में कीड़े थे, जिनका पता बचे हुए खाने को देकर चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : AmarUjala
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मुझे जो सूचना मिली है, उसमें पता चला है कि कैंटीन के खाने में नहीं मरीज के परिवार के घर से लाए गए खाने में कीड़ा निकला है।
- मनोज शर्मा, कैंटीन संचालन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें