फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में रेस्टोरेंट से मंगाया खाना, लेकिन रेंगते दिखे कीड़े, तस्वीरें...

Wed, 28 Aug 2019 08:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में सीएमओ कार्यालय में चल रही ट्रेनिंग में शामिल एएनएम और स्टाफ के लिए मंगाए खाने में कीड़े निकले। खाने में कीड़े देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी लोगों ने खाना छोड़ दिया और इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने संबंधित रेस्टोरेंट के खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। सीएमओ कार्यालय में एएनएम की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग में शामिल हो रही एएनएम और प्रशिक्षण देने वाले स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय की ओर से कराई गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ज्वालापुर में तहसील के पास अशोक टॉकिज के सामने वेद मंदिर आश्रम स्थित एक रेस्टोरेंट से 50 थालियां भोजन की मंगवाई। दोपहर को एएनएम और स्टाफ ने खाना निकाला में छह थालियों में कीड़े मिले। कीड़े दिखने पर कई स्टाफ ने उल्टी करनी शुरू कर दी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे रेस्टोरेंट की लापरवाही मानते हुए जांच के निर्देश दिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल का कहना है कि इस समय वह जरूरी कार्य में व्यस्त हैं जल्द ही रेस्टोरेंट के खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भविष्य में संबंधित रेस्टोरेंट से खाना नहीं मंगवाया जाएगा, साथ ही रेस्टोरेंट के समस्त खाद्य पदार्थों की जांच कराने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। रिपोर्ट में गंभीर मामला निकलकर सामने आया तो रेस्टोरेंट को बंद कराने की संस्तुति की जाएगी। 

डॉ. सरोज नैथानी, सीएमओ, हरिद्वार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें