होम स्टे के बारे में आपने खूब पढ़ा और सुना होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे होम स्टे से रूबरू करा रहे हैं जो अपने आप में अनोखा है। यहां सैलानी घूमने के बजाय कुछ सीखने के लिए आते हैं। वे गोशाला में गोबर ढोते हैं। सिलाई-बुनाई, खेती किसानी, बढ़ई, राजमिस्त्री आदि काम भी सीखते हैं। उन्हें समय का पालन करना भी जरूरी होता है।