फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में है दुनिया का इकलौता गुफा चित्रों का संग्रहालय, तस्वीरों में देखें...

Tue, 25 Apr 2017 09:16 AM IST
चंद्रेश पांडे/ अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 6
cave paintings - फोटो : amar ujala
पुरातत्व के क्षेत्र में दुनियाभर में ख्याति प्राप्त कर चुके पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल केवल पुरातत्वेत्ता ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन चित्रकार भी हैं। आदिम युग के गुफा चित्रों पर ज्ञान का भंडार माने जाने वाले डॉ. मठपाल का दावा है कि गुफा चित्रों का दुनिया का एकमात्र संग्रहालय भी उन्हीं के पास है।
 
विज्ञापन

2 of 6
cave paintings
डॉ. मठपाल अमेरिका से लेकर आस्ट्रेलिया तक अलग-अलग देशों में अब तक गुफा चित्रों की 30 से अधिक प्रदर्शनियां भी लगा चुके हैं। उनके द्वारा मध्य प्रदेश के भीमबेडका में स्थित गुफा चित्रों पर किए गए शोधकार्यो के बाद ही यूनेस्को ने देश के 700 कला केंद्रों में से भीमबेडका को अपनी धरोहरों में स्थान दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
cave paintings
भीमताल-भवाली रोड पर खुटानी नामक स्थान पर डॉ. मठपाल ने 1983 में लोक संस्कृति संग्रहालय गीताधाम की स्थापना की। यूं तो इस संग्रहालय में कई महत्वपूर्ण अभिलेख और करोड़ों वर्ष पुरानी चीजें मौजूद हैं लेकिन गुफा चित्रों के चलते संग्रहालय दुनियाभर में प्रसिद्ध है। डॉ. मठपाल ने बताया कि पुरातत्वेत्ता प्राय: गुफा चित्रों की फोटो लेकर उनकी अनुकृति तैयार करते हैं और गुफा चित्रों की पृष्ठभूमि पर इसलिए ध्यान नहीं देते क्योंकि वह चित्रकार नहीं होते।
 

4 of 6
cave paintings
पुरातत्वेत्ता होने के साथ-साथ चित्रकार होने के कारण डॉ. मठपाल दोनों ने पर ध्यान दिया। वर्ष 1973 से डॉ. मठपाल ने गुफा चित्रों का अध्ययन मध्य प्रदेश के भीमबेडका स्थित गुफा चित्रों से शुरू किया और जल रंगों की मदद से गुफा चित्रों को मय पृष्ठभूमि के कागजों पर उतारा। इंग्लैंड में 1986 में आयोजित विश्व सम्मेलन में डॉ. मठपाल के गुफा चित्रों को वैज्ञानिकों ने सराहा ही नहीं बल्कि डॉ. मठपाल के चित्रों के आधार पर इस तथ्य को भी स्वीकार लिया कि आदिमानव के बनाए चित्रों को संरक्षित करने का यही सही माध्यम है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
cave paintings
डॉ. मठपाल का दावा है कि लोक संस्कृति संग्रहालय विश्व में एकमात्र ऐसा संग्रहालय है, जहां देश के 15 हजार वर्ष पुराने चित्रों की यथार्थ अनुकृतियां आम लोगों को देखने को मिलती हैं। बीते 44 साल से गुफा चित्रों का अध्ययन कर रहे डा. मठपाल अब तक गुफा चित्रों में मिले सैकड़ों जीव जंतुओं और आदि मानव के अधिकांश आर्थिक, सांस्कृतिक और सामजिक कार्यकलापों का अध्ययन कर चुके हैं। डा. मठपाल के संग्रहालय में दो सौ से अधिक गुफा चित्र मौजूद हैं और इनमें कई गुफा चित्र तो आठ फुट से भी अधिक लंबे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cave paintings
पद्मश्री और पुरातत्वेत्ता डॉ. यशोधर मठपाल कहते हैं कि आज भी लोगों के घरों में वर्षों पुराने दस्तावेज या कई महत्वपूर्ण चीजें मौजूद हैं, जिनकी उन्हें अब कोई जरूरत नहीं है। यही कारण है कि लोग ऐसी चीजों को औने पौने दामों पर कबाड़ियों को बेच रहे हैं। डॉ. मठपाल ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके घरों में कोई भी प्राचीन वस्तु या दस्तावेज हैं तो उन्हें कबाड़ियों को न बेचें बल्कि संग्रहालय को उपलब्ध कराएं। वह कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति संग्रहालय में इस तरह की सामग्री लाता है तो उसे उसकी चीज का उचित मूल्य भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें