फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे से मिलना चाहती है यह महिला, मांग रही इच्छा मृत्यु, वजह जान भावुक हो जाएंगे

Tue, 20 Feb 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 2
Anna Hazare
देश के गांधीवादी नेता अन्ना हजारे से मिलने के लिए यह महिला भरसक प्रयास कर रही है। महिला इच्छा मृत्यु चाहती है, लेकिन क्यों? वजह आपको भावुक कर देगी।

सरकार को आइना दिखाने के लिए ट्रांसपोर्टर स्व. प्रकाश पांडे के परिजन देश के गांधीवादी नेता अन्ना हजारे से मिलने के प्रयास में हैं। परिजनों के साथ तीसरे दिन बुध पार्क में धरने पर बैठी पत्नी कमला पांडे ने कहा कि यदि सरकार वादा पूरा नहीं करती है तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दे। परिजन सरकार की रवैये से काफी क्षुब्ध हैं।  

बुध पार्क स्थित धरनास्थल पर प्रकाश पांडे के माता-पिता, पत्नी को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी रविवार को आए। इस मौके पर प्रकाश की पत्नी कमला पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री वादे को पूरा नहीं करने पर अड़े हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना हजारे से है आस

2 of 2
anna hazare - फोटो : G. pal
यदि वादा नहीं पूरा करना है तो राज्य और केंद्र सरकार परिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे। प्रकाश पांडे के बहनोई उमेश मेलकानी ने कहा कि धरने पर बैठने से परिवार की शारीरिक स्थिति खराब होती जा रही है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी नहीं है। अब परिजनों को देश के गांधीवादी नेता अन्ना हजारे से आस है। परिवार के लोग इस मामले को अन्ना हजारे तक पहुंचने के लिए संपर्क तलाश रहे हैं।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मंडी समिति के सभापति सुमित हृदयेश,आल इंडिया पंचायत के महानगर अध्यक्ष मदन मोहन जोशी, कांग्रेस नेता राजू रावत, ट्रांसपोर्टर ललित रौतेला, खष्टी बल्लभ पालीवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान नवीन पांडे आदि ने धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें