anna hazare
- फोटो : G. pal
यदि वादा नहीं पूरा करना है तो राज्य और केंद्र सरकार परिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे। प्रकाश पांडे के बहनोई उमेश मेलकानी ने कहा कि धरने पर बैठने से परिवार की शारीरिक स्थिति खराब होती जा रही है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी नहीं है। अब परिजनों को देश के गांधीवादी नेता अन्ना हजारे से आस है। परिवार के लोग इस मामले को अन्ना हजारे तक पहुंचने के लिए संपर्क तलाश रहे हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मंडी समिति के सभापति सुमित हृदयेश,आल इंडिया पंचायत के महानगर अध्यक्ष मदन मोहन जोशी, कांग्रेस नेता राजू रावत, ट्रांसपोर्टर ललित रौतेला, खष्टी बल्लभ पालीवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान नवीन पांडे आदि ने धरने का समर्थन किया।