कुमकुम जोशी, एसडीएम ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
तहसील की कमान भी महिला अधिकारियों के हाथ में
तहसील ऋषिकेश की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों के पास हैं। यहां एसडीएम के पद पर कुमकुम जोशी व तहसीलदार के पद पर सुशीला कोठियाल तैनात हैं। एसडीएम कुमकुम जोशी 2019 की पीसीएस अधिकारी हैं। ऋषिकेश से पहले वह एसडीएम जोशीमठ रह चुकी हैं।
- महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं कभी कमजोर नहीं रही हैं। हर युग में महिलाओं ने स्वयं को साबित किया है। कभी भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं। महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां महिलाओं का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा हो। - कुमकुम जोशी, एसडीएम ऋषिकेश