भविष्य के रिश्तों के लिए महिलाएं ज्यादा चिंतित रहती हैं। उन्हें वफा मिलेगी या फिर बेवफाई इस बात की शंकाएं लेकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक सवाल करती हैं। यह जानकारी कुछ ज्योतिषाचार्यों ने दी जिन्होंने महिलाओं के सवालों के उत्तर देकर उनकी शंकाएं दूर कीं। इनमें कुंडली विशेषज्ञों से लेकर टैरोकार्ड विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
गौरा छाबड़ा, टैरोकार्ड रीडर ने बताया कि उन्हें नौ साल का अनुभव है और टैरो में अंक ज्योतिष, चक्रा, अभिव्यक्ति कोच भी हैं। वह पहले ऑनलाइन काम कर रही थीं, एस्ट्रोटाॅक पर भी काम कर चुकी हैं। वहां चार से पांच साल दिए हैं, अब ऑफलाइन काम शुरू किया है।
वह पहली बार ज्योतिष महाकुंभ में आई हैं। उन्होंने बताया कि लोग ज्यादातर शादी और कॅरिअर के बारे में पूछने ही आते हैं। शुरुआत कॅरिअर बताने से ही हुई थी। महिलाएं रिश्तों में अविश्वास लेकर ज्यादा आती हैं वे इस बात के लिए ज्यादा चिंतित दिखती हैं।