बुधवार को जब ये महिलाएं राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतरीं तो जो देखता देखता ही रह जाता। पहली बार में ऐसा लगता है कि जैसे ये महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने निकली हैं। लेकिन ये किसी प्रदर्शन में नहीं बल्कि राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन में आईं हैं। चुनाव आयोग ने इनके प्रत्याशी को गोभी चुनाव चिन्ह दिया है। समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए जाते हुए पार्टी प्रत्याशी नवनीत गुसाईं। सभी फोटो: राजीव गुप्ता।