पहाड़ की नारियां वक्त आने पर अपने पराक्रम का लोहा मनवाने में पीछे नहीं रहतीं, इसकी मिसाल है टनकपुर की भावना। आज उसके पराक्रम की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
woman fight to bear
- फोटो : AmarUjala
शनिवार को जंगल में पत्नी के साथ बकरियों को चराने गए छीनीगोठ के खिलानंद तिवारी (61) पर भालू ने हमला किया तो पत्नी भावना (56) उन्हें बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना भालू से भिड़ गई।
विज्ञापन
3 of 5
bear hunt
इसके बाद वहां पड़ी लाठी से पीट-पीटकर भालू को खदेड़ दिया। इसके बाद भावना पति को अकेले घर तक लाई और फिर ग्रामीणों की मदद से उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
4 of 5
woman fight to bear
- फोटो : AmarUjala
खिलानंद ने खुद भी पांच मिनट तक भालू से संघर्ष किया। अगर भावना उन्हें बचाने के लिए नहीं आती तो कुछ भी हो सकता था। भालू ने खिलानंद के हाथ, पैर और जांघ पर गहरे घाव किए हैं।
सूचना पर वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, वन वीट अधिकारी महेश अधिकारी आदि भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल का हाल जाना। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि पीड़ित को मुआवजे के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।