हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में एक नवजात पर गुलदार ने हमला किया तो बच्चे को बचाने की खातिर मां गुलदार पर टूट पड़ी।
विज्ञापन
2 of 8
woman killed leopard
- फोटो : AmarUjala
महिला के साथ उसकी सास और ननदों ने मिलकर डंडों से पीट पीटकर गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के साथ हुए संघर्ष में महिला भी घायल हो गई। उसकी कमर में गुलदार के पंजों के गहरे घाव हैं।
विज्ञापन
3 of 8
woman killed leopard
- फोटो : AmarUjala
हरिद्वार वन प्रभाग की चिड़ियापुर रेंज क्षेत्र में बोक्सावाली में गुर्जरों के डेरे हैं। सोमवार को इन डेरों में रहने वाले वशीर रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने जंगल गया था।
4 of 8
woman killed leopard
- फोटो : AmarUjala
दोपहर दो बजे डेरे पर बशीर की पत्नी बीरा (19) अपने 40 दिन के नवजात बच्चे के संग लेटी थी। बताया जाता है कि इसी दौरान डेरे में गुलदार घुस गया और उसने बच्चे को उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 8
woman killed leopard
- फोटो : AmarUjala
गुलदार बच्चे को लेकर झपटने ही वाला था तभी बीरा की आंखें खुल गई और वह गुलदार से भिड़ गई। बिना घबराए महिला ने हाथ में आए डंडे से गुलदार पर टूट पड़ी।
विज्ञापन
6 of 8
woman killed leopard
- फोटो : AmarUjala
शोर सुनकर दूसरे डेरे में मौजूद सास गुन्नू बीबी, ननद शकूरा, जुलेखा भी डंडे लेकर पहुंच गईं। डेरे के अंदर बड़े लोहे के बक्से के पीछे छिपे गुलदार पर बीरा अपनी सास, ननदों के साथ टूट पड़ी।
विज्ञापन
7 of 8
woman killed leopard
- फोटो : AmarUjala
महिलाओं ने डंडों से पीट पीटकर गुलदार को मार डाला। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र हिंगवाण मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लिया।