शराब की बिक्री को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब उत्तराखंड में शराब की दुकानें सिर्फ 6 घंटे के लिए ही खुलेंगी। इसे लेकर उत्तराखंड के मुखिया ने घोषणा कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : google
इन दुकानों को खोलने का समय भी तय किया गया है। राज्य में शराब की बिक्री दिन में तीन बजे से लेकर रात के 9 बजे तक ही होगी. इसके बाद दुकानें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
बता दें कि महिलाओं ने शराबबंदी के खिलाफ खास अभियान छेड़ रखा है। महिलाएं शराब के दुकानों को तोड़ भी रही हैं और साथ में जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रही हैं।
4 of 6
जगह-जगह तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
शराब के खिलाफ चल रहे इस अभियान ने उत्तराखंड सरकार को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह शराब के सेवन को लेकर ठोस नीतियां बनाए।
विज्ञापन
5 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : google
यह भी कहा जा रहा था कि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपनी सरकार के एक महीना पूरा होने पर शराबबंदी की घोषणा की है।
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ओडिशा में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद यह घोषणा की। शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कार्यकारिणी की बैठक के दौरान रावत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से गंभीर मंत्रणा की थी।