फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में एक साथ कैद हुए तो पालतू कुत्ते ने कर दी जंगली गुलदार की सिट्टी-पिट्टी गुम, तस्वीरें...

Mon, 14 Jan 2019 08:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
leopard, dog, fight - फोटो : अमर उजाला
चंबा मोटर मार्ग पर भोनाबागी के समीप लामकोट गांव में शुक्रवार शाम एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए बाथरूम में कैद हो गया। रात को ही चार घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू के बाद गुलदार को पिंजरें में कैद कर जंगल में छोड़ दिया गया। इससे पहले हुए संघर्ष में कुत्ते को काफी खरोंचें आई है।
 
विज्ञापन

2 of 7
leopard, dog, fight
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे जंगल से गांव की तरफ आया 11 वर्षीय नर गुलदार और पालतू कुत्ते के बीच काफी संघर्ष हुआ। कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह गुलदार के चुंगल से छूटकर बाथरूम में घुस गया।
विज्ञापन

3 of 7
leopard, dog, fight
गुलदार भी कुत्ते का पीछा करते हुए बाथरूम में घुस गया। इस दौरान अचानक ही दरवाजा बंद हो गया। गृहस्वामी गजेंद्र पंवार को इसका पता चलने पर उन्होंने साहस का परिचय देते हुए बाथरूम का दरवाले पर कुंडी लगा दी। और वन विभाग को सूचना दी।

4 of 7
leopard, dog, fight
वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि रेस्क्यू टीम को सात बजे मौके पर भेजा गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बाथरूम के बाहर पिंजरा लगाकर चार घंटे बाद गुलदार को पिंजरे में कैद कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
leopard, dog, fight
रेंजर ने बताया कि गुलदार को रात को ही जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गुलदार से संघर्ष में कुत्ता भी काफी घायल हुआ है। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा शशिभूषण उनियाल, जसवंत सिंह पंवार, लक्ष्मण ङ्क्षसह सजवाण, प्रेमलाल डोभाल, दीपक रजवार और परमानंद डोभाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं श्रीनगर के कोठड़-डाक बंगला मोहल्ले में वन विभाग ने गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरा लगा दिया है, जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ समय से डांग, कोठड, बुघाणी रोड, डाक बंगला, एजेंसी मोहल्ले, हाइडिल कॉलोनी व श्रीकोट समेत देवलगढ़ क्षेत्र मेें गुलदार सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
leopard
कई बार लोगों को उजाले में ही घर के आगे गुलदार दिखाई दिया है। इस पर भाजपा नगर मंडल ने एसडीएम के माध्यम से वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को पिंजड़ा लगवाने के लिए ज्ञापन भेजा था। ऊपरी आदेश के अनुपालन में वन विभाग ने शनिवार को कोठड़-डाक बंगला मोहल्ले में पिंजरा लगा दिया। भाजपा नगर मंडल महामंत्री अनूप बहुगुणा ने बताया कि कोठड़ और डाकबंगला क्षेत्र में गुलदार सर्वाधिक देखा गया है। गुलदार की वजह से लोग अपने पाल्यों को शाम और सुबह के वक्त ट्यूशन नहीं भेज पा रहे हैं। इधर, रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें