फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जंगली हाथी ने यात्रियों से भरी बस पर किया हमला, यात्री को पटक कर मारा, तस्वीरें

Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर से बागेश्वर जा रही केमू की बस पर चिमटाखाल से करीब तीन किमी दूर बिसनापानी के पास हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान मची भगदड़ के बीच हाथी के हमले में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की मौत हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे रामनगर से बागेश्वर जा रही केमू की बस (यूके04 पीए 0249) पर चिमटाखाल के पास हाथी ने सामने से हमला कर दिया। जिससे बस का आगे का शीशा टूट गया। हाथी के हमले के बाद बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सभी यात्री भागने लगे। इस दौरान गिरीश चंद पांडे (52) पर हाथी ने हमला कर दिया। उन्हें रामनगर अस्पताल ले जाया गया यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरीश चंद्र पांडे इंटर कालेज नैवलगांव में दो वर्षों से संस्कृत के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वह सुबह पंपापुरी रामनगर स्थित अपने निवास से स्कूल को निकले थे। घटनास्थल के पास मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने के कारण स्थानीय प्रशासन को भी सूचना देरी से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद एसडीएम राहुल शाह के अलावा राजस्व पुलिस कर्मचारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से बागेश्वर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें