फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद पति की गर्दन काटकर की हत्या, ऐसे हुआ दोनों की लव मैरिज का खौफनाक अंत, तस्वीरें...

Tue, 09 Apr 2019 04:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में सोमवार को हुई खौफनाक वारदात ने सबको हिला कर रख दिया। तलाकशुदा पति से परेशान आकर पत्नी ने उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही चौकी पहुंच गई और पूरी वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन

2 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात 12 बजकर 45 मिनट पर श्रीदेव सुमननगर (चोर खाला) निवासी सलमा ने इंदिरानगर चौकी पहुंचकर तलाकशुदा पति गय्यूर खान (27) की हत्या करने की बात कहकर पुलिस को चौंका दिया। आरोपी महिला, पति के झूठे वादों और यौन उत्पीड़न से आक्रोशित थी। उसने पहले पति को शराब में नशे की गोलियां मिलाकर बेहोश किया। 
विज्ञापन

3 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मुंह पर टेप व हाथ-पैर बांधकर चाकू से गर्दन पर अनगिनत प्रहार किए। पुलिस महिला को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां गय्यूर का खून से लथपथ शव पड़ा था। एसओ हेमंत खंडूडी ने एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण कर मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू और शराब की बोतल आदि बरामद की। 

4 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने सलमा से पूछताछ के बाद बताया कि उसने गय्यूर (निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। निकाह के बाद दोनों किराए पर मकान लेकर श्रीदेव सुमन नगर में रहने लगे थे। गय्यूर के परिजन शादी से खुश नहीं थे। सलमा को न छोड़ने पर परिजन गय्यूर को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में परिवार के दबाव में आकर गय्यूर ने सलमा को तलाक दे दिया। इस दौरान गय्यूर का कहना था कि संपत्ति मिलने के बाद वह उसे फिर अपना लेगा। उसके बाद से गय्यूर रात को सलमा के पास आ रहा था। लेकिन, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक गय्यूर रविवार रात करीब नौ बजे सलमा के पास पहुंचा था। इस बीच सलमा को भनक लग गई थी कि गय्यूर ने किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इससे नाराज सलमा ने गय्यूर से रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। इसको लेकर रात को दोनों में बहस हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
गुस्साई सलमा ने गय्यूर को ठिकाने लगाने का फैसला लिया। वह शराब पीने का आदी था। सलमा ने शराब में नशे की 7-8 गोलियां मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर उसकी गर्दन पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें