उत्तराखंड में हल्द्वानी के चर्चित अवतार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। कातिल कोई और नहीं बल्कि पत्नी नीलम चौधरी ही निकली। नीलम ने अवतार सिंह की हत्या करने से पहले उसे घर पर ही ग्लूकॉन डी में नींद की दस गोलियां घोलकर पिला दीं थीं। बेहोश होने पर नीलम के मित्र मनीष मिश्रा ने अपने साथी अजय यादव की मदद से सलड़ी में अवतार का गला घोंटा और पेट्रोल से जलाकर मार डाला। पुलिस ने नीलम के साथ उसके दोस्त मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है। हत्याकांड के तीसरा आरोपी अजय यादव अभी फरार है।