फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मन्नत पूरी होने पर हंसी-खुशी निकले थे, लेकिन ऐसे आई मौत कि खत्म हो गया पूरा परिवार, तस्वीरें...

Mon, 16 Apr 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
1 of 6
accident
जब एक ही परिवार से एक साथ चार अर्थिया उठीं तो देखकर हर कोई सहम गया।

2 of 6
accident
हादसा शनिवार को रामनगर जाते समय हुआ। देहरादून से एक परिवार मन्नत पूरी होने पर चितई मंदिर जाने के लिए निकला लेकिन वहां पहुंच नहीं सका। इस दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान पूरे परिवार की मौत हो गई। सिर्फ उनके साथ दो साल का बच्चा इस हादसे में बच गया।
 

3 of 6
accident
हादसे में हिमगिरी एवेन्यू लेन नंबर 4 कॉलोनी नेहरू ग्राम नत्थनपुर देहरादून निवासी हिमांशु असवाल (32) पुत्र स्व. वीरेंद्र असवाल, पत्नी पूजा (30), मां सरोज बाला (50) की मौत हो गई।  घर वालों ने बताया कि हिमांशु को परिवार समेत ट्रेन से आना था।
 

4 of 6
accident
इसके लिए उन्होंने देहरादून से हल्द्वानी की काठगोदाम एक्सप्रेश की टिकट बुक करा ली थी, मगर टिकट कन्फर्म न होने के कारण उन्होंने ट्रेन की यात्रा का इरादा छोड़ दिया। मजबूर होकर टैक्सी बुक कराई थी। दिल्ली से उनकी बहन हिमानी ट्रेन से हल्द्वानी पहुंच गई थी।

5 of 6
accident
हादसे की शिकार पूजा का मायका हल्द्वानी में है। पिता देवेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हैं। पूजा दो भाइयों की इकलौती बहन थी। एक भाई डॉ.  नितेश सिंह देहरादून में और दूसरा भाई डॉ. मनीष सिंह भिकियासैंण (अल्मोड़ा) के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। इकलौती बेटी होने की वजह से परिवार की लाडली थी। देवेंद्र सिंह पहले परिवार के साथ त्रिलोक नगर में किराये पर रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : amar ujala
पूजा के पिता देवेंद्र सिंह ने हाल ही में बिठौरिया की डिफेंस कालोनी में नया मकान बनाया है। इसका 20 अप्रैल को गृह प्रवेश था। पूजा को भी अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में भी शामिल होना था। लेकिन इस हादसे के बाद यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें